गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

बचपन से ही शर्मीली हैं पूजा हेगड़े, स्टेज पर नाचते हुए भूल गई थीं स्टेप्स

  
theen-steps

कई बार ढेर सारे लोगों के सामने स्टेज पर जाने के बाद घबराहट के कारण कलाकारों का परफॉर्मेंस खराब हो जाता है। ऐसी असफलता का असर अक्सर उनके आत्मविश्वास पर भी देखा जा सकता है। हालांकि, मोहेंजोदारो और हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों की अभिनेत्री पूजा हेगड़े का कहना है कि स्टेज पर मिली असफलता उनके आत्मविश्वास को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं।

बचपन से ही शर्मीली रही हैं पूजा हेगड़े

पूजा के मुताबिक, 'मैं हमेशा से बहुत ही शर्मीली और अंतर्मुखी किस्म की लड़की रही हूं। नए लोगों से बात करने के मामले में मैं अक्सर नर्वस हो जाती हूं, लेकिन एक्टर होने के नाते मेरे लिए इन चीजों से बाहर निकलना जरूरी है। मैं अब भी इस तरह की नर्वसनेस से छुटकारा पाने की कोशिश कर रही हूं।'

कॉलेज में हुआ था पूजा के साथ ऐसा

आगे पूजा कहती हैं, 'कॉलेज में मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है कि जब मैं स्टेज पर पहुंचने के बाद सारे स्टेप भूल गई थी। मुझे स्टेज पर चार मिनट के गाने पर डांस करना था, लेकिन मुझे एक भी स्टेप याद नहीं रहा। स्टेज पर मैं फालतू चीजें करके आ गई। हालांकि, मैंने कभी इसको कमजोरी के तौर पर नहीं लिया। जब-जब मैं स्टेज पर फेल हुई हूं, मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा है। फेल होने के बाद मेरे दिमाग में सिर्फ यही चलता है कि सबसे बुरा दौर तो बीत गया, अब सिर्फ अच्छा होगा।'

प्रभास और सलमान के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर

पूजा आगामी दिनों में प्रभास के साथ फिल्म राधे श्याम में नजर आएंगी। इस फिल्म के बारे में वह कहती हैं, 'राधे श्याम बहुत ही खूबसूरत लव स्टोरी है। उम्मीद है कि लोगों को यह फिल्म और फिल्म में मेरा काम पसंद आएगा। मैं भी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।' इसके अलावा पूजा आगामी दिनों में सलमान खान के साथ फिल्म 'भाईजान' में भी नजर आएंगी।



”go"