गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

केरल में नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, नाइट कर्फ्यू के साथ अब रविवार को भी सख्त लॉकडाउन

-lokadaun

कोरोना वायरस के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी है, इस बीच कई राज्यों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ कोविड नियमों में भी सख्ती बरती गई है। केरल में कोरोना वायरस एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है, यहां रोजाना 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महामारी के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त लॉकडाउन लागू किया हुआ है। लोगों को सिर्फ बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अनुमति है।

केरल में शनिवार (4 सितंबर) को 29,682 नए कोरोना मामला सामने आए, इस दौरान 142 मरीजों की मौत भी हुई। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच केरल पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवा रही है, रविवार को सिर्फ आवश्यक सेवाओं की अनुमति के साथ राज्य में सख्ती जारी रही। दक्षिण भारत में केरल की स्थिति ज्यादा खराब है, अब यहां कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ मरीजों की मौत का आंकड़ा भी चिंता का कारण बन गया है। पिछले कई दिनों से रोजाना केरल में 140 से अधिक लोगों की मौत दर्ज की जा रही है।

केरल में पॉजिटिविटी रेट (2 प्रतिशत) भी अन्य राज्यों से अधिक है, आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 17.54% दर्ज किया जा रहा है। राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए केरल सरकार ने नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ अब रविवार को सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया है। हालांकि पूर्ण लॉकडाउन लगाने से राज्य सरकार ने इनकार कर दिया है क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। फिलहाल कोरोना के बढ़ते मामलों से सरकार नाइट कर्फ्यू और संडे लॉकडाउन के सहारे निपटने का विचार बना रही है। इसके अलावा कोरोना खतरे को देखते हुए राज्य में 11वीं की प्रत्यक्ष परीक्षा पर भी रोक लगा दी गई है ।



”go"