गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

एथलीट दुती चंद पर अश्लील कमेंट करने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार

 
patrakaar-giraphtaar

ओडिशा पुलिस ने एक स्थानीय समाचार पोर्टल के संपादक को कथित तौर पर 'अपमानजनक अश्लील कंटेंट' प्रकाशित करके एथलीट दुती चंद को बदनाम करने के आरोप में हिरासत में लिया है. भुवनेश्वर के डीसीपी उमाशंकर दास ने कहा, भुवनेश्वर की महिला पुलिस थाने ने शुक्रवार को संपादक सुधांशु राउत को दुती की शिकायत के बाद हिरासत में लिया.' उन्होंने कहा, 'दुती चंद की शिकायत के आधार पर राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हमने मामले के संबंध में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया है.' उन्होंने कहा कि दुती ने राउत के खिलाफ धमकी, मानहानि, चरित्र हनन करने संबंधित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं. दास ने कहा कि उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

5 करोड़ की मानहानि का केस भी

डीसीपी ने कहा कि महिला थाने के अधिकारियों ने समाचार पोर्टल कार्यालय की भी तलाशी ली है समाचार प्रकाशित करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अन्य तत्वों के साथ कंप्यूटर जब्त किए हैं, इस मामले में पुलिस जांच अभी भी जारी है. स्प्रिंटर दुती ने दो पत्रकार राउत उनकी रिपोर्टर स्मृति रंजन बेहरा एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने टोक्यो ओलंपिक से पहले उनके खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट प्रकाशित किए थे, जिसका उनके प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. उन्होंने इस संबंध में भुवनेश्वर की सिविल कोर्ट में 5 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला भी दायर किया था.

दुती ने जताया आभार

दुती ने इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए पुलिस का धन्यवाद किया उम्मीद जताई कि जिन दो लोगों के खिलाफ उन्होंने आरोप लगाए थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. 'मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया चरित्र हनन का सामना करना पड़ा था. इससे टोक्यो ओलंपिक के दौरान मेरे प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. उन्होंने मेरे चरित्र जेंडर को मुद्दा बनाया जो बहुत अरुचिकर था. व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा.'

”go"