गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

अब दवाइयां होंगी सस्ती, इन 39 मेडिसिन के घटेंगे दाम, जानिए सरकार का प्लान

ka-plaan


 नई दिल्ली. कोरोना काल में केंद्र सरकार ने आम आदमी को राहत दी है. सरकार के इस फैसले के बाद अलग-अलग बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 39 तरह की दवाओं की कीमत अब कम हो जाएगी. दरअसल, केंद्र सरकार ने इन्हें आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (NLEM) में शामिल कर लिया है. इनमें कोरोना से लेकर कैंसर, डायबिटीज और टीबी जैसी बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाइयां शामिल हैं.

16 दवाओं की बढ़ेगी कीमत

यही नहीं, पहले से शामिल 16 दवाओं को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. इससे उनकी कीमतों में इजाफा हो सकता है. बता दें कि दवाओं के उपयोग में आए बदलाव को देखकर भी उन्हें लिस्ट से हटाया जाता है. साथ ही तय करना होता है कि यह सूची बहुत लंबी नहीं हो.

ये दवाईयां हुई लिस्ट से बाहर

जिन 16 दवाओं को इस लिस्ट में से हटाया गया है, उनमें एंटीसैप्टिक और एंटीबायोटिक से लेकर हायपरटेंशन तक की दवाएं शामिल हैं. इस लिस्ट में शामिल दवाओं की कीमत की निर्धारण सरकारी फॉर्मूले के आधार पर होता है.

लिस्ट में दवाएं हैं शामिल

जिन दवाओं के दामों में कमी होगी, उनमें से आइअवरमेक्टिन का इस्तेमाल कोरोना के इलाज में हो रहा है. इसी तरह कैंसर के इलाज में काम आने वाली एजासिटीडाइन और फ्लूडाराबिन जैसी दवाएं, टीबी की नई दवाएं बिडेक्विअलिन और डेलामेनिड भी शामिल हैं. डायबिटीज और हायपरटेंशन यानी हाइ ब्ल्डप्रेशर की दवा भी इसमें शामिल है.

NLEM 2021 में अब 399 आवश्यक दवाओं के नाम मौजूद हैं. यह वर्तमान में प्रत्यक्ष मूल्य नियंत्रण में हैं. इसका मतलब इस लिस्ट में आने वाली सभी दवाइयों पर सरकार की ओर से प्राइस कैप है जिससे कि कम कीमत पर इन दवाओं को मरीजों को उपलब्ध कराया जा सके.



”go"