गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- वैक्सीन लगवाने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ बैठी रही,स्वास्थ्य कर्मचारी कुछ लोगों को टीका लगा हुए रफूचक्कर

 
svaasthy-karmachaaree

कर्नलगंज -गोण्डा। वैक्सीन लगवाने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ सुबह से शाम तक बैठी रही और स्वास्थ्य कर्मचारी कुछ लोगों को टीका लगाकर रफूचक्कर हो गए। जिससे छुब्ध ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में नारेबाजी किया और सामूहिक रूप से उप जिलाधिकारी व जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भेजी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज के अंतर्गत ग्राम पुरे अजब के प्राथमिक विद्यालय इंद्रपाल पुरवा में मंगलवार को कैंप लगाकर ढाई सौ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कैंप की सूचना दी गई थी। ग्राम प्रधान गंगाबक्स सिंह कहते हैं की स्वास्थ्य कर्मचारी दोपहर 12 बजे के बाद कैंप में पहुंचे और 3:30 बजे तक मात्र डेढ़ सौ लोगों का टीकाकरण कर चलते बने। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को धक्का-मुक्की देकर निकल गए। इस बारे में ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में नारेबाजी किया और जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र देने वालों में विमल सिंह, अर्जुन सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, सोनू, विनोद कुमार यादव, दिनेश साहनी, जगमोहन यादव, आशुतोष सिंह, राजेंद्र, राजेश कुमार यादव, दुर्गेश चौहान सहित तमाम लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन भी किया।



”go"