गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दावे के विपरीत महज 8 से 10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति

 
vipareet-mahaj


कर्नलगंज -गोण्डा। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 और शहरी क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति किये जाने का दावा किया जा रहा है। मगर दावे के विपरीत महज 8 से 10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जाती है। उसमें भी बार-बार ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज की समस्याओं से नगर व ग्रामीण इलाके के उपभोक्ता परेशान हैं। बार-बार बिजली कटने से बिजली से चलने वाले उपकरण खराब हो रहे हैं। गर्मी से बेहाल लोगों का दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात की कटौती लोगों को रूला दे रही है। बिजली की ट्रिपिग से सबसे अधिक समस्या घरों में रहने वाली महिलाओं और छोटे बच्चों को हो रही है। कारण वह गर्मी से बचने के लिए किसी खुले स्थान पर भी नहीं जा पा रहे हैं। किसान दिन-रात जागकर जानवरों से अपनी फसलों की रखवाली करने के बाद सुकून से दो घंटे पंखे की हवा में सो भी नहीं पा रहे हैं। रात में विद्युत कटौती से ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छा जाता है जिससे गांवों में चोरियां भी बढ़ गई हैं। करनैलगंज रेलवे क्रासिंग के निकट नई बस्ती, छतईपुरवा गांव  के जर्जर बिजली तार के टूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। इस प्रचंड गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हुजूरपुर रोड स्थित छतईपुरवा के पास लगे ट्रांसफर पर अधिक लोड रहता है। एलटी तार काफी जर्जर एवं पुराना हो चुका है। कई स्थानों पर तारों में जगह-जगह जोड़ लगाए गए हैं। सबसे दयनीय स्थिति हुजूरपुर रोड से नई बस्ती के बिजली तारों की है। उमस भरी गर्मी में जब लोड अधिक बढ़ता है तो बार-बार तार टूटता रहता है। इससे रात व दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। जबकि प्रदेश सरकार ने फरमान जारी किया है कि सभी जर्जर तारों को बदल दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें। बावजूद इस के अधिकारियों के कानों तक जूं नहीं रेंग रहे है। अपने मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग व एसडीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया, फिर भी अभी तक इसका समाधान नहीं किया गया। इस संबंध में जेई सूरज प्रसाद का कहना है जर्जर तार को हटवाकर शीघ्र ही केबल डाला जाएगा। शाशन से जारी रोस्टर के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जाती है।

”go"