गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-करनैलगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के विरुद्ध मोर्चाबंदी शुरू किया

 
viruddh-morchaabandee

कर्नलगंज-गोण्डा।  करनैलगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के विरुद्ध मोर्चाबंदी शुरू कर दिया है। बार एसोसिएशन करनैलगंज के अध्यक्ष संजय मिश्र व महामंत्री सूर्यकांत तिवारी ने पत्र जारी किया है कि सोमवार को पूर्व घोषित एजेंडे के तहत बार एसोसिएशन करनैलगंज के अधिवक्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने करनैलगंज तहसीलदार की हठधर्मी रवैये के विरुद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया। जिसमें 14 सितम्बर दिन मंगलवार को अधिवक्ता तहसील में पूर्ण तालाबन्दी व प्रदर्शन करेंगे। 15 सितम्बर को तहसील में पूर्ण तालाबन्दी व रोड जाम करेंगे। 16 सितम्बर से तहसीलदार न्यायालय के समक्ष क्रमिक धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही आन्दोलन से लेकर अग्रिम बैठक तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।


”go"