गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

प्रदेश में डेंगू-बुखार का कहर, फिरोजाबाद में मौत का आंकड़ा पहुंचा 51

 
aankada

उत्तर प्रदेश में डेंगू और बुखार से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश के कई जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग पीड़ित हैं। अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। फिरोजाबाद में डेंगू बुखार से एक और बच्चे की मौत हो गई। जिले में अब मौत का आंकड़ा 51 हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि अपने आसपास पानी ना जमा होने दें। उधर, सीतापुर और प्रयागराज में भी वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं।

फिरोजाबाद के सीएमओ ने बताया, "पिछले 24 घंटे में 1 बच्चे की मृत्यु हुई है। मृतकों का आंकड़ा 51 हो गया है। हम लोगों को समझा रहे हैं कि आसपास पानी ना जमा होने दें। अगर पानी है तो उस पर काला तेल डाल दें।" प्रयागराज में भी वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। मोतीलाल नेहरू अस्पताल के सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया, "बच्चों का अस्पताल जो मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित होता है, उसमें हमेशा बिस्तर से ज्यादा मरीज रहते हैं। कुछ बिस्तर में 2-3 बच्चे भी भर्ती हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों के परिचारकों ने बताया कि उनको यहां सुविधा ज़्यादा अच्छी मिलती है और उनका बच्चा यहां से ठीक होकर जाता है, तो उन्हें कुछ दिक्कत नहीं है।

सीतापुर में बुखार से दहशत में ग्रामीण

उधर, सीतापुर में भी वायरल और डेंगू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बसेती गांव के लोग रहस्यमयी बुखार से दहशत में हैं। गांव में ज्यादातर लोग बुखार की चपेट में है। इनमें सभी उम्र के लोग शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह में अब तक करीब 50 से अधिक लोगों की मौते हो चुकी हैं। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि यह आंकड़ा 15 से 20 का है। सीएचसी अधीक्षक एलिया डॉ. मनीष गुप्ता ने बताया कि गांव में कैंप कराया जा चुका है। दवाइयां भी गांव में बंटवाई जा चुकी है। डॉक्टर मनीष का कहना है कि यह मलेरिया के लक्षण हैं और डॉक्टरों की टीम निगरानी रख रही है। गांव में जल्द ही टीमें भेजेंगे और कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"