गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा -सुधा न्यूरो एण्ड ट्राम सेन्टर अस्पताल के विरूद्ध जांच हेतु कमेटी गठित

virooddh-jaanch


 गोण्डा।  ग्राम बटौरा बख्तावर सिंह कोतवाली करनैलगंज निवासी संदीप सिंह पुत्र महावीर के शिकायती पत्र पर डीएम मार्कण्डेय शाही ने नगर के सुधा न्यूरो एण्ड ट्राम सेन्टर, निकट फातिमा हाॅस्पिटल सरकुलर रोड के विरूद्ध मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट, सीएमओ, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय तथा सीओ सिटी की चार सदस्यीय संयुक्त जांच कमेटी बनाते हुए 03 दिन के अन्दर जांच रिपोर्ट मांगी है।
      
बताते चलें कि शिकायतकर्ता ने डीएम से शिकायत की कि उसकी मां के इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने के साथ ही डेथ मेमो में गलत तथ्यों का उल्लेख किया गया तथा सही तथ्यों को अंकित करने की मांग करने पर  हास्पिटल संचालक तथा स्टाफ द्वारा शव रोके रखा गया तथा परिजनों के साथ अभद्रता की गई। इस पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच समिति गठित कर 03 दिन के अन्दर जांच रिपोर्ट मांगी है।


”go"