( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए पनीर टिक्का रेसिपी लेकर आए हैं। पनीर पकौडा की तरह ही यह भी एक स्वादिष्ट स्नैक है। इसे पनीर टिक्का मसाला भी कहते हैं। पनीर टिक्का एक पॉपुलर स्नैक है और बच्चे हों चाहे बड़े, सभी को पसंद आता है। और सबसे बड़ी बात यह कि पनीर टिक्का मसाला रेसिपी भी बेहद आसान है। शायद इसीलिए लोग हमसे अक्सरपनीर टिक्का कैसे बनाये, पूछते रहते हैं। आप भी पनीर टिक्का बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि यह पनीर टिक्का रेसिपी इन रेसिपी आपको पसंद आयेगी।
पनीर टिक्का बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | पनीर | 250 ग्राम (पतले, लम्बे कटे हुए) |
02 | दही | 1/2 कप |
03 | बेसन | 1/4 कप |
04 | शिमला मिर्च | 01 नग |
05 | टमाटर | 02 नग |
06 | प्याज | 01 (बड़े साइज की) |
07 | धनिया पत्ती | 1 बड़ाचम्मच (बारीक कटा हुआ) |
08 | मक्खन/घी | 01 बड़ा चम्मच |
09 | तेल | 01 बड़ा चम्मच |
10 | काली मिर्च पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
11 | चाट मसाला | 01 छोटा चम्मच |
12 | नींबू का रस | 1/2 छोटा चम्मच |
13 | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटाचम्मच |
14 | जीरा पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
15 | अदरक पेस्ट | 1/2 छोटा चम्मच |
16 | हरी मिर्च पेस्ट | 1/2छोटा चम्मच |
17 | हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चममच |
18 | नमक | स्वादानुसार |
पनीर टिक्का बनाने की विधि -
- पनीर टिक्का रेसिपी के लिये सबसे पहले दही में बेसन, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, तेल और नमक (अगर जरूरत हो, तो थोड़ा सा पानी मिला भी) मिला कर फेंट लें।
- इसके बाद दही के घोल में पनीर डाल कर उन्हें मिक्स कर लें और 1/2 घंटे के लिये रख दें। 1/2 घंटे के बाद पनीर के टुकड़ों को निकाल कर एक प्लेट में रखें और फिर उन्हें 01 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें।
- अब शिमला मिर्च, टमाटर को धो लें। शिमला मिर्च काटके उसके बीज निकाल दें और उसके पतले और लम्बे टुकड़े काट लें। इसी तरह टमाटर को काटकर उसके बीज अलग कर दें और बाकी बचे टमाटर के पतले और लम्बे पीस काट लें। प्याज को भी छील कर धो लें। इसके बाद उसे 4-6 टुकड़ों में काट लें और उसकी 2-2 परतों को अलग कर लें।
- अब एक नाॅन स्टिक पैन में मक्खन डाल कर गरम करें। मक्खन डालें और धीमी आंच पर उन्हें उलट-पलट कर गोल्डेन ब्राउन होने तक सेंक लें। बचे हुए मक्खन में जीरा पाउडर डाल कर हल्का सा भूनें। फिर उसमें शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़े डाल कर चलायें और ढ़क कर 2 मिनट पका लें।
- इसके बाद पैन में तले हुए पनीर के टुकड़े, चाट मसाला और नींबू का रस डालें और एक मिनट तक चलायें। फिर हरी धनिया छिड़क दें और गैस बंद कर दें।
- लीजिए आपकी पनीर टिक्का बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका तवा पनीर टिक्का तैयार है। अगर इन्हें मेहमानों के सामने पेश करना हो, तो पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज के टुकड़ों को साटे स्टिक में पिरो लें, नहीं तो इन्हें ऐसे ही प्लेट में निकालें और चाय के साथ आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप पनीर टिक्का बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।