( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए पालक कोफ्ता रेसिपी लाए हैं। ठंड से दस्तक दे चुकी है और ऐसे मौसम में हेल्दी रहने के लिए साग खाना बेहद जरूरी है। आजकल मार्केट में पालक, मेथी आदि खूब आने लगे हैं। ऐसे में आप घर पर पालक कोफ्ता करी जरूर ट्राय कर सकते हैं। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। तो फिर झटपट पालक कोफ्ता बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि पालक कोफ्ता रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
पालक कोफ्ता करी के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | पालक | 200 ग्राम |
02 | बेसन | 1 कप |
03 | हरी मिर्च | 1 बारीक कटी |
04 | अदरक | 66666666 |
05 | नमक | स्वाद अनुसार |
06 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटी चम्मच |
ग्रेवी बनाने के लिए के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | टमाटर | 4 पीस |
02 | हरी मिर्च | 2 पीस |
03 | अदरक का पेस्ट | 1 छोटी चम्मच |
04 | क्रीम | ½ कप |
05 | तेल | 2-3 टेबल स्पून |
06 | हरा धनिया | थोड़ी बारीक कटी |
07 | जीरा पाउडर | ½ छोटी चम्मच |
08 | हींग | 1 पिंच |
09 | हल्दी पाउडर | ½ छोटी चम्मच |
10 | धनिया पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
11 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटी चम्मच |
12 | गरम मसाला | 1/4 छोटी चम्मच |
13 | नमक | स्वादानुसार |
पालक कोफ्ता करी बनाने की विधि-
सबसे पहले पालक के कोफ्ते बनाने के लिए पालक को बारीक काट कर रख लीजिए। एक बड़े प्याले में बेसन निकाल लीजिए और थोडा़ पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लिजिए। बेसन के घोल में बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, चौथाई छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच नमक डालकर सभी मसालों को अच्छे से मिला लीजिए अब इसमें काट कर रखी हुई पालक डालकर अच्छी तरह मिला दिजिए।
अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए और मिश्रण से थोडा़ मिश्रण निकाल कर कोफ्ते का आकार देते हुये तेल में डाल दीजिए। इन्हें पलट-पलट कर, ब्राउन होने तक तल लीजिए। तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिए।
ग्रेवी बनाने के लिए की विधि-
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए। गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए। टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालिए और मिलाइए लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को धीमी आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे। अब क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक की मसाले में उबाल न आ जाए।
ग्रेवी में उबाल आने पर 2 कप पानी डाल दीजिए और लगातर चलाते हुए फिर से उबाल आने तक पकाएं। अब गरम मसाला, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप पालक कोफ्ता करी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।