( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मटर पनीर रेसिपी लाए हैं। मटर पनीर की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे मटर पनीर मसाला भी कहते हैं। ये एक ऐसी सब्जी है, जिसकी शादी हो या पार्टी, सभी जगह डिमांड रहती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर मटर पनीर कैसे बनाये पूछते रहते हैं। आप भी मटर पनीर बनाने की विधि ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि मटर पनीर रेसिपी इन हिंदी आपको पसंद आएगी।
मटर पनीर के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | हरी मटर | 01 कप |
02 | पनीर | 3/4 कप (छोटे पीस में कटा हुआ) |
03 | प्याज | 01 (मीडियम साइज की, बारीक कटी हुई) |
04 | हरी मिर्च | 01 (बारीक कटी हुई) |
05 | टमाटर | 02 नग (कटे हुए) |
06 | काजू | 5-6 नग (कटे हुए) |
07 | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
08 | हल्दी पाउडर | 01/4 छोटा चम्मच |
09 | धनिया पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
10 | गरम मसाला पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
11 | लहसुन | 2-3 कलियां |
12 | अदरक | 1/2 इंच का टुकड़ा |
13 | तेल/घी | 1/2 कप |
14 | पानी | आवश्यकता अनुसार |
15 | नमक | स्वादानुसार |
मटर पनीर बनाने की विधि-
- मटर पनीर रेसिपी के लिए सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को एक साथ मिक्सी में पीस लें। इसके बाद टमाटर को पीस कर उसकी प्यूरी बना लें। साथ ही काजू में थोड़ा सा पानी मिला कर उसे भी पीस लें।
- अब एक कडाही में 1 बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें और उसमें पनीर के टुकड़ों को हलका भूरा होने तक तल लें। तले हुए पनीर को अलग निकाल कर रख दें।
- अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें। तेल गर्म होने पर उसमें प्याज़ का पेस्ट और नमक डालेें और इसे तेल छोड़ने तक भून लें। फिर मसाले में टमाटर की प्यूरी डालें। इसे 5-6 मिनट अच्छी तरह से भून लें। क्योंकि का ये बेहद जरूरी हिस्सा है।
- अब कडाही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालें। मिश्रण को चम्मच से चलाते हुए 1 मिनट तक भूनें। इसके बाद काजू का पेस्ट डालें और लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक भून लें।
- अब कडाही में मटर और 1/2 कप पानी डाले और अच्छी तरह से मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं। फिर पैन में पनीर के टुकड़े डाल दें और 2-3 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- लीजिए, मटर पनीर बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट मटर पनीर की सब्जी तैयार है।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मटर पनीर बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।