(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मटर पुलाव रेसिपी लाए हैं। मटर पुलाव की खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान होता है और यह सभी लोगों को पसंद आता है। शायद इसीलिए लोग एक दूसरे से मटर पुलाव बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। आप भी मटर पुलाव बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि मटर पुलाव बनाने की रेसिपी आपको पसंद आएगी।
मटर पुलाव के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा/ |
---|---|---|
01 | बासमती चावल | 1 -1/4 कप |
02 | हरी मटर | 01 कप |
03 | प्याज | 01 नग |
04 | तेल | 02 बड़े चम्मच |
05 | देसी घी | 01 बड़ा चम्मच |
06 | गरम मसाला पाउडर | 02 छोटे चम्मच |
07 | धनिया पाउडर | 02 छोटे चम्मच |
08 | लाल मिर्च पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
09 | छोटी इलायची | 04 नग |
10 | जीरा | 01 छोटा चम्मच |
11 | हींग | 1/4 छोटा चम्मच |
12 | लौंग | 04 नग |
13 | तेज पत्ता | 02 नग |
14 | पानी | 500 मिली |
15 | नमक | स्वादानुसार |
मटर पुलाव बनाने की विधि-
- मटर पुलाव रेसिपी के लिये सबसे पहले चावल को धो कर 1/2 घंटा के लिये भिगो दें। इसके बाद प्याज को लंबाई में पतला-पतला काट लें। और मटर को छील कर दानों को धो लें।
- अब कुकर को तेज आंच पर रख कर गरम करें। कुकर गर्म होने पर उसमें तेल डालें और गर्म कर लें। तेल गर्म होने पर उसमें इलायची, लौंग, मसले हुए तेज पत्ता डालें और चला लें। इसके बाद कुकर में हींग, जीरा और गरम मसाला डालें और चला लें।
- इसके बाद कुकर में कटा हुआ प्याज डालें और धीमी आंच में चलाते हुए भूनें। जब प्याज गुलाबी हो जाये, उसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालें और चला लें।
- इसके बाद कुकर में मटर के दाने डालें कुकर को ढ़क कर दाने गलने तक पका लें। जब मटर के दाने गल जायें, तब कुकर में धुले हुए चावल और पानी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आंच को मीडियम कर दें और उबाल आने का इंंतज़ार करें। जब चावल में उबाल आ जाये, कुकर का ढ़क्कन बंद कर दें और 15 मिनट/2 सीटी आने तक पका लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- कुकर की सीटी निकल जाने के बाद उसका ढ़क्कन खोलें। आपका मटर पुलाव तैयार हो गया है। अगर चावल में पानी बचा हो, तो कुकर को खोल कर तेज आंच में चलाते हुए पकायें, इससे पानी सूख जाएगा। पानी सूखने पर कुकर में देशी घी मिलायें और अच्छी तरह से चला दें।
- लीजिये, आपकी मटर पुलाव बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट मटर पुलाव तैयार है।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मटर पुलाव बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।