( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मुगलई वेज बिरयानी रेसिपी इन हिंदी लाए हैं। मुगलई वेज बिरयानी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। और हां, ये स्पेशल वेज बिरयानी बनाने में भी बेहद आसान है। इसीलिए वेज बिरयानी प्रेमी अक्सर एक दूसरे से मुगलई बिरयानी के बारे में पूछते रहते हैं। तो फिर आप देर न करें, झटपट वेज बिरयानी बनाने की विधि नोट करें और आज ही मुगलई वेज बिरयानी ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि आपको यह स्पेशल वेज बिरयानी जरूर पसंद आएगी।
चावल उबालने के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | तेज पत्ता | 02 नग |
02 | छोटी इलायची | 02 नग |
03 | बड़ी इलायची | 02 नग |
04 | पानी | 1-1/2 कप |
05 | नमक | स्वादानुसार |
बिरयानी के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | मिक्स सब्जियां | 2-3 कप |
02 | दही | 1/4 कप |
03 | दूध | 1/4 कप |
04 | घी | 03 बड़ा चम्मच |
05 | हरी धनिया | 02 बड़ा चम्मच (कटा हुआ) |
06 | प्याज | 01 बड़ा |
07 | टमाटर | 01 मध्यम |
08 | तेज पत्ता | 02 नग |
09 | हरी इलायची | 04 नग |
10 | दालचीनी लकड़ी | 02 इंच का टुकड़ा |
11 | बड़ी इलायची | 02 नग |
12 | अदरक | 1-1/2 इंच का टुकड़ा |
13 | गरम मसाला | 1- 1/2 छोटा चम्मच |
14 | हल्दी पाउडर | 1/4 छोटाचम्मच |
15 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
16 | काजू | 1/4 कप |
17 | केसर | 1/2 छोटा चम्मच |
18 | नमक | 01 छोटा चम्मच |
वेज बिरयानी बनाने की विधि -
- मुगलई वेज बिरयानी रेसिपी के लिये सबसे पहले चावल को बीन कर धो लें। उसके बाद उन्हें 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
- भाीगने के बाद चावल को नमक, तेज पत्ता, छोटी इलायची, बड़ी इलायची और लौंग के साथ उबाल लें। जब चावल 2/3 हिस्सा पक जायें, गैस बंद कर दें और चावल को ठंडा होने दें।
- जब तक चावल ठंडा हो रहा है, दूध को हल्का गरम करें और उसमें केसर को भिगो दें। इसके बाद सब्जियों (उदाहरणार्थ आलू, गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स) को धो कर एक समान काट लें। प्याज और टमाटर को भी अलग-अलग काट लें। साथ ही अदरक को भी छील कर धो लें और कद्दूकस कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें सभी खड़े मसाले डाल कर भून लें। इसके बाद अदरक डालें और हल्का सा भून लें। फिर प्याज को डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
- प्याज भुनने के बाद कड़ाही में टमाटर डालें और चलाकर मिक्स कर लें। साथ ही पिसे मसाले भी डालें और चलाते हुए तब तक भूनें, जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
- मसाला अच्छी तरह से भुन जाने पर कड़ाही में दही डालें और थोड़ा सा भून लें। इसके बाद कड़ाही में सब्जियां डालें और चलाकर कडाही को ढ़क दें और उनके गलने तक पकायें। सब्जियां 10-15 मिनट में गल जायेंगी। इन्हें बीच-बीच में खोल-खोल कर देखते रहें। अगर आवश्यकता हो, तो इसमें हल्का सा पानी के छींटे भी मार लें।
- सब्जियों के पक जाने पर इसमें चावल मिला दें और चलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद कढ़ाई में काजू डालें और केसर वाला दूध डालें और चला कर ढ़क दें।
- अब गैस की आंच एकदम धीमी कर दें (यदि टीन की पतली चादर हो, तो इसे कड़ाही और आंच के बीच रख दें। इससे बिरयानी जलेगी नहीं और अच्छी तरह से पक जायेगी) और इसे 20-25 मिनट तक पकने दें। चावल पक जाने पर कड़ाही में घी और भुने हुए प्याज का तड़का लगायें और गैस को बंद कर दें।
- लीजिये, वेज बिरयानी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी मुगलई वेज बिरयानी तैयार है। इसे गर्मा-गरम निकालें रायता के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मुगलई वेज बिरयानी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।