( वर्तिका श्रीवास्तव)
आज हम आपके लिए स्वीट राइस रेसिपी लाए हैं। इसे मीठे चावल पीले चावल मीठा पुलाव जर्दा पुलाव भी कहते हैं। यह बनाने में बेहद आसान हैं और खाने में टेस्टी होते हैं। इसी लिए मीठे के शौकीन लोग अक्सर आपस में मीठा पुलाव रेसिपी, जर्दा पुलाव रेसिपी पूछते रहते हैं। आप भी मीठा पुलाव बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें यकीन है कि स्वीट राइस रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
ज़र्दा पुलाव के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा/ |
---|---|---|
01 | बासमती चावल | 01 कप (भीगे हुए) |
02 | शक्कर | 01 कप |
03 | खोया/मावा | 100 ग्राम |
04 | किशमिश | 02 छोटे चम्मच |
05 | काजू | 02 छोटे चम्मच |
06 | दालचीनी लकड़ी | 01 पीस |
07 | तेज पत्ते | 02 नग |
08 | लौंग | 04 नग |
09 | औरेंज कलर | 01 छोटा चम्मच |
10 | रिफाइंड ऑयल | 03 बड़े चम्मच |
मीठा पुलाव बनाने की विधि-
- स्वीट राइस रेसिपी के लिये सबसे पहले भगोने में 4 कप पानी, कलर, लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी डालकर आंच पर चढ़ा दें। जब पानी में उबाल आने लगे, तो एक घंटा भीगे चावल को साधारण तरीके से पका लें।
- चावल पकने के बाद अगर उसमें पानी बचता है, तो उसे छान कर निकाल दें। इसके बाद चावल को पुन: भगोने में चढ़ा दें और उसमें शक्कर डाल कर धीमी आंच पर पकाएं।
- जब शक्कर के शीरे को चावल सोख लें, तो आंच बंद कर दें और भगोने को उतार कर अलग रख लें।
- अब एक पैन में रिफाइंड आयल गर्म करें और उसमें किशमिश डालें। जब किशमिश फूल जाएं, उसका चावल में तड़का लगाएं।
- लीजिये, मीठा पुलाव बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका जर्दा पुलाव Zarda Rice तैयार हैं। बस इसे खोया और काजू से गार्निश करें और सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप ज़र्दा पुलाव बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।