आज हम आपके लिए दाल पराठा रेसिपी लाए हैं। आलू का पराठा, गोभी का पराठा पालक का पराठा की तरह ही दाल का पराठा भी बेहद टेस्टी होता है। इसे दाल भरी पूरी भी कहा जाता है, जो चने की दाल से बनता है। दाल (से बने होने के कारण यह पराठा बेहद टेस्टी होता है। आप भी दाल पराठा बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें उम्मीद है कि दाल पराठा रेसिपी आपको अवश्य पसंद आएगी।
दाल पराठा के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | आटा | 300 ग्राम |
| 02 | चने की दाल | 02 कप |
| 03 | जीरा | 1 छोटे चम्मच |
| 04 | खड़े लाल मिर्च | 05 नग |
| 05 | दालचीनी | 02 छोटे टुकड़े |
| 06 | काली मिर्च | 1/2 छोटा चम्मच |
| 07 | नमक | स्वाद अनुसार |
| 08 | तेल/घी | तलने के लिए |
दाल पराठा बनाने की विधि -
- दाल पराठा रेसिपीके लिए सबसे पहले आटे को नमकीन बनाने के लिए थोड़ा सा नमक मिलाकर उसे गूंथ लें। गुंथे हुए आटे को ढक कर 15 मिनट के लिए रख दें।
- कुकर में दाल सहित सभी मसालों को मिलाकर ढ़ाई कप पानी डाल कर मीडियम आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
- 10 मिनठ के बाद कुकर खोल कर देखें। अगर दाल में पानी बचा हो, तो उसे मध्यम आंच पर चलाते हुए पानी सुखा लें। अगर दाल अभी भी कच्ची हो, तो कुकर को फिर से बंद करके उसमें एक सीटी और लगा लें।
- इसके बाद उबली हुई दाल को ठंडा कर लें और फिर उसे ग्राइंडर/सिल पर पीस लें।
- अब आटे की लोइयां लेकर उसमें उचित मात्रा में पिसी हुई दाल भर कर पेड़े बना लें।
- पेड़ों को हल्के हाथ से मनचाहे आकार में बेल लें। उसके बाद उन्हें तवा पर हल्का सा सेंक कर तेल/घी के साथ सुनहरा होने तक तल लें।
- लीजिये, आपकी दाल पराठा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट दाल का पराठा तैयार है।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप दाल पराठा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

