गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

भारत को लेकर तालिबान के तेवर पड़े ढीले, कहा- भारत से हम अच्छे संबंध चाहते हैं

sambandh-chaahate-hain


 नई दिल्ली, अगस्त 30। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने से भारत को बिल्कुल भी खतरा नहीं है। ये बात खुद तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इंडिया टुडे को दिए एक्सक्ल्यूसिव इंटरव्यू में कही हैं। जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद भारत या फिर दूसरे अन्य देशों पर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण देश है और अफगानिस्तान का नया शासन उनके लिए कोई खतरा पैदा नहीं करेगा।

भारत के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करेगा तालिबान जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान के भारत के साथ हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं और तालिबान की नई सरकार भी भारत के साथ अच्छे संबंध ही चाहती है। वहीं जब जबीउल्लाह से पाकिस्तान का पक्ष लेने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें बिल्कुल गलत हैं, तालिबान किसी अन्य देश को हमारे द्वारा संकट में नहीं आने देगा। हम भारत को आश्वस्त करते हैं कि हमारा पक्ष उनके लिए खतरा नहीं होगा।

'पाकिस्तान तालिबान का दूसरा घर'

आपको बता दें कि तालिबान ने 26 अगस्त को एक बयान जारी कर कहा था कि वो पाकिस्तान को अपने दूसरे घर के रूप में देखता है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा था, "अफगानिस्तान पाकिस्तान के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। जब धर्म की बात आती है तो हम परंपरागत रूप से एकसाथ होते हैं। दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के साथ मिलते हैं। इसलिए हम पाकिस्तान के साथ संबंधों को और गहरा करने की उम्मीद कर रहे हैं।"

अफगानिस्तान में रहें अन्य देशों के राजदूत- तालिबान

तालिबान के प्रवक्ता ने कहा था कि हम चाहते हैं अफगानिस्तान में अन्य देशों के दूतावास होने चाहिए और वहां काम भी होना चाहिए। उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान में राजदूतों की मौजूदगी फायदेमंद है। हम चाहते हैं कि सभी देशों के हमारे साथ अच्छे संबंध हों।"



”go"