( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए तवा बटर नान रेसिपी लाए हैं। बटर नान किसी भी खाने के स्वाद में चार चांद लगा देती है। तवा बटर नान Tबनाने में भी आसान है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसीलिए लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। लीजिए आप भी बटर नान बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें पूरा यकीन है कि बटर नान रेसिपी आपको पसंद आएगी।
बटर नान के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | मैदा | 03 कप |
02 | ताजा दही | 1/2 कप |
03 | खाने का सोडा | 1/4 छोटा चम्मच |
04 | शक्कर | 1/2 छोटा चम्मच |
05 | तेल | 02 बड़े चम्मच |
06 | तिल | 01 छोटा चम्मच |
07 | हरी धनिया | 1/2 कप (बारीक कटी) |
08 | मक्खन | आवश्यकतानुसार |
09 | गरम पानी | आवश्यकतानुसार |
10 | नमक | स्वादानुसार |
बटर नान बनाने की विधि -
- बटर नान रेसिपीके लिये सबसे पहले मैदा को छान लें। अब मैदा में से 1/3 भाग को खुश्की के लिए अलग निकाल कर रख दें। बाकी बचे मैदा में दही, बेकिंग सोडा, शक्कर, नमक व तेल डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आटे में जरूरत के मुताबिक गुनगुना पानी डालें और आटे को चपाती के आटे की तरह गूंथ लें। इसके बाद आटे को ढक कर 3-4 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर रख दें।
- गुंथे हुए आटे को एक बार और हल्का सा गूंथ लें। इसके बाद आटे की बराबर साइज की 10-11 लोई बना लें। अब एक लोई को लें, इसमें थोड़ा सा सूखा मैदा लगाएं और लगभग 8-9 इंच की पूरी बेल लें।
- अब लोई की ऊपरी सतह पर बटर लगा लें। इसके बाद पूरी को एक ओर से उठा कर अर्धगोलाकार आकार में मोड़ लें। इसके बाद पूरी की ऊपरी सतह पर फिर से बटर लगायें और फिर उसे एक कोने से उठा कर मोड़ लें। इससे पूरी तिकोने आकार जैसी हो जाएगी।
- अब पूरी में एक बार फिर से हल्का सा मैदा लगायें इसके बाद ऊपरी थोड़े से तिल और कटी धनिया छिडकें और इसे इस तरह से बेलें कि इसका तिकोना आकार बना रहे। अब बेली हुई नान के ऊपर 2 छोटे चम्मच पानी डालें और उसे पूरी नान पर फैला दें। इसके बाद पानी लगी सतह को गरम तवा पर डालें।
- जैसे-जैसे नान सिंकती जाएगी, नान की ऊपरी सतह पर बुलबुले जैसे फूलते नजर आएंगे। जब नान की नीचे की सतह पर्याप्त मात्रा में सिंक जाए, उसे चिमटे से पकड़ें और नान की ऊपरी सतह को आग के ऊपर करते हुए अच्छी तरह से सेंक लें।
- लीजिए आपकी बटर नान बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी तवा बटर नान तैयार है। बस इसके ऊपर बटर लगा लें और इसे दाल तड़का या फिर पनीर की सब्जी के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप बटर नान बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।