( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए तवा नान बनाने की विधि लाए हैं। तंदूरी नान रोटी Tandoori Naan Roti लोहे या मिट्टी के तंदूर में बनती है और खाने में चार चांद लगा देती है। लेकिन अब आप इसे अपने घर में भी बना सकते हैं। क्यों, चौंक गये न आप, तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट हमारी तवा नान बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि तवा नान रेसिपी आपको पसंद आएगी।
तवा नान बनाने की आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | मैदा | 150 ग्राम |
02 | आटा | 100 ग्राम |
03 | दही | 1/4 कप |
04 | तेल | 01 बड़ा चम्मच |
05 | बेकिंग सोडा | 1/2 छोटा चम्मच |
06 | शक्कर | 01 छोटा चम्मच |
07 | नमक | 1/2 छोटा चम्मच |
तवा नान बनाने की विधि-
- तवा नान रेसिपी के लिए सबसे पहले मैदा और आटा को छान लें। फिर दही में शक्कर, बेकिंग सोडा और नमक डाल कर मिक्स कर लें।
- इसके बाद दही के मिश्रण को आटे में डाल कर मिला लें। इसके बाद गुनगुने पानी मी मदद से आटा गूंथ लें। ये आटा एकदम नरम रहना चाहिए।
- अब हथेली में थोड़ा सा तेल लगाएं और आटे को मसल-मसल कर अच्छी तरह से गूंथ कर चिकना कर ले। इसके बाद आटे को ढक कर किसी गरम जगह पर 3 घंटे के लिए रख दें। तब तक आटा फूल जाएगा और नान के लिए तैयार हो जाएगा।
- आटा तैयार होने पर एक बार उसे और हल्के हाथ से गूंथ लें। फिर उसकी 6 लोई बना लें। फिर उन्हें सूखे आटे में लपेट लें और कपड़े से ढक कर रख दें।
- अब तवा को गैस पर रख कर गरम करें। जब तक तवा गरम हो रहा है एक लोई लेकर उसे आटे में लपेटें और बेल लें। बेली हुई लोई हल्की मोटी रहनी चाहिए, तभी वह नान की तरह बन पाएगी।
- अब हाथ में थोड़ा सा पानी लेंकर बेली हुई लोई की ऊपरी लेयर पर लगाएं और उसे बराबर से फैला दें। इसके बाद लोई को पानी वाली से साइड से तवे पर रखें और मीडियम आंच पर सेकें। लोई में पानी लगे होने की वजह से वह तवा से चिपक जाएगी। इसे छुड़ाए नहीं।
- चिपकी हुई लोई को गैस की आंच पर ले जाएं और घुमा-घुमा कर चित्तीदार होने तक सेंक लें। सिंकने के बाद तवा को सीधा कर लें और कलछी की मदद से नान को तवे से अलग कर लें।
- लीजिए तवा नान बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। इसी तरह से सारी नान सेंक लें और नान रोटी Naan Roti में देशी घी लगाकर ग्रेवी वाली सब्जी या फिर मनपसंद नॉनवेज के साथ आनंद लें।
आवश्यक सुझाव:-
यदि आप तवा नान बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।