गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

लिट्टी चोखा कैसे बनाये

kaise-banaaye

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए लिट्टी चोखा रेसिपी लेकर आए हैं। लिट्टी चोखा उत्‍तर भारत का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर बाटी चोखा बनाने की विधि पूछते रहते हैं। आप भी लिट्टी चोखा बनाने की विधि आजमा कर देखें। हमें यकीन है कि लिट्टी चोखा रेसिपी इन हिंदी आपको जरूर पसंद आएगी।

लिट्टी या बाटी के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 आटा 02 कप
02 तेल 02 बड़े चम्मच
03 अजवाइन 1/2 छोटा चम्मच
04 देशी घी 02 बड़े चम्मच
05 नमक स्वादानुसार

भरावन के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 सत्तू/भुने चने 01 कप
02 लहसुन 05 कलियां (कदूकस की हुई)
03 अदरक 01 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
04 प्याज 01 (बारीक कटा हुआ)
05 हरी मिर्च 02 (बारीक कटी हुई)
06 हरी धनिया 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
07 अजवाइन 01 छोटा चम्मच
08 कलौंजी 1/2 छोटा चम्मच
09 नींबू का रस 01 बड़ा चम्मच
10 भरवां लाल मिर्च के अचार का मसाला 02 पीस
11 नमक स्वादानुसार

चोखा या भर्ता के लिए बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 आलू 02 (उबले हुए)
02 बैंगन 01 (बड़ा एवं गोल)
03 टमाटर 04 (मीडियम साइज के)
04 लहसुन 04 (छिले हुए)
05 प्याज़ 03 (बारीक कटे हुए)
06 अदरक 01 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
07 हरी मिर्च 03 (बारीक कटी हुई)
08 हरी धनिया 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई)
09 सरसों का तेल 01 बड़ा चम्मच
10 नमक स्वादानुसार

लिट्टी चोखा बनाने की विधि-

लिट्टी चोखा रेसिपी के लिए सबसे पहले आटे को छान कर उसमें नमक, अजवाइन और तेल मिला कर थोड़ा कड़ा आटा गूंथ लें फिर उसे हल्के गीले कपड़े से ढंक कर रख दें।
अब भरावन बनाने की तैयारी करनी है। उसके लिए सबसे पहले सत्तू को छान लें। लेकिन यदि आप भूने हुए चने का प्रयोग कर रहे हैं, तो उन्हें बारीक पीस कर पाउडर बना लें।
अब सत्तू/चने के पाउडर में अदरक, प्याज़, लहसुन, धनिया, अजवाइन, कलौंजी, मिर्च का मसाला, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक मिला लें। साथ ही इसमें थोडा सा पानी मिला लें और आपस में अच्छी तरह से मिला लें।

लिट्टी बनाने की विधि -

आटे की लेकर उसके मनचाहे आकार की लोई बना लें। लोई बनाने के बाद एक-एक लोई लें और उसमें दो चम्मच भरावन का मिश्रण भर कर उसे अच्छी तरह से बंद कर दे। इसी तरह से सारी लिट्टी भर लें। आप इसे यदि गोबर का कंडा मिल जाये तो आप लेकर जला ले जब कंडा सभी जलने लगे आप लिट्टी को रखकर उसमे पका सकती है।  परन्तु यदि आपके पास यह सुविधा नहीं है तो आप इसे  ओवन को 200 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। इसके बाद बेकिंग ट्रे में सारी लिट्टी रख दें और उनके सुनहरा भूरा होने तक पका लें। अगर आपके पास ऊपर बताई गई दोनों व्यवस्था नहीं है तो आप इसे तेल,रिफाइंड में तलकर भी खा सकती है।  लिट्टी पकने के बाद उन्हें बाहर निकालें देशी घी में डुबा कर भरते के साथ परोसें।

चोखा बनाने की विधि -

अब हम चोखा बनाएंगे। चोखा बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को उबाल लें और उसके छिलके निकाल दें। अब बैगन को धो लें और पतले चाकू की सहायता से उसमें जगह-जगह छेद कर दें। इन छेदों में छिली हुई लहसुन की कलियां डाल दें। उसके बाद बैंगन को ओवन में मुलायम होने तक भून तक पका लें।

बैंगनों के भुनने के बाद उनका छिलका निकाल दें और उन्हें मैश कर लें। साथ ही उबले हुए आलू और टमाटर भी इसमें मिला लें और सारी चीजों को आपस में मिलाकर अच्छी तरह से मैश कर लें। 

अब इस मिश्रण में प्याज़, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नमक और सरसों का तेल डालें और अच्छी तरी से मैश कर लें।

लीजिए, आपकी लिट्टी चोखा बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब स्‍वादिष्‍ट लिट्टी चोखा तैयार है। इसे गर्मा-गरम सर्व करें और पूरे परिवार के साथ आनंद लें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप लिट्टी चोखा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


”go"