गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

सरस्वती विद्या मंदिर बड़गांव में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का कार्यक्रम

 
karykram

गोण्डा। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर बड़गांव के सभागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भैया बहनों ने सुन्दर झांकी प्रस्तुत की। राधा कृष्ण की जोड़ी में उपस्थित हो कर मनमोहक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का प्रधानाचार्य  मंगली प्रसाद तिवारी जी ने परिचय करा कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान पूर्व प्रधानाचार्य  कृष्ण गोपाल शुक्ला ने अपने सुंदर गीत के माध्यम से भैया बहनों को प्रेरित किया। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रहलाद चंद्र मिश्र ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की तथा पुरस्कार के रुप में धनराशि प्रदान की । कार्यक्रम को प्रस्तुत करने वाले भैया बहनों में भैया विपिन, कुमार अद्वैत ,आराध्या ,सोनी ,सिद्धि ,माही, महिमा,निधि ,गार्गी, अदिति, अनन्या आदि उपस्थित थे । विद्यालय के प्रबंधक  हनुमान सिंह विसेन ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए भैया बहनों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य  उमाशंकर तिवारी , संत विंदेश्वरी प्रसाद विद्यालय के समस्त आचार्य एवं भैया वहन उपस्थित थे। भगवान  कृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ  कार्यक्रम का समापन हुआ।




”go"