रिपोर्ट -पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक/खरगूपुर-गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलदीजोत भंगहा की जहां बीती रात 1 माह के बच्चे को जो अपनी मां के पास सो रहा था रात को किसी अज्ञात व्यक्ति उठा ले जब इसकी जानकारी उसकी मां उसके घर वालों को हुई काफी खोजबीन करने के बावजूद ना मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया लोगों से पूछताछ की काफी खोजबीन की घटनास्थल का जायजा लेने सीओ सदर एसडीएम सदर एस ओ खरगूपुर अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया इसी के साथ डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंची उसने भी काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला इस बारे में परिजनों ने बताया बीती रात बच्चा घर में सो रहा था अचानक गायब हो गया जानकारी मिलने पर काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला पुलिस को जानकारी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने भी काफी खोजबीन की लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चला है पुलिस जांच में जुटी हुई है इस घटना से पूरे गांव व क्षेत्र में सनी फैली हुई है लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस कितना जल्दी इस घटना का खुलासा कर पाती है।

