क्या आपको पता है कि मौजूदा समय में दुनिया का सबसे लंबा व्यक्ति कौन है? क्या आपको पता है कि मौजूदा समय में दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति से भी लंबे व्यक्ति अतीत में रहे हैं? अगर नहीं जानते तो हमारी ये पेशकश आपके लिए ही हैं। आईबीएनखबर.कॉम अपनी इस पेशकश में दुनिया के 10 सबसे लंबे(जीवित/मृत) व्यक्तियों के बारे में बताने चल रहा है।
1. रॉबर्ट वॉल्डो (8 फिट 11.1 इंच या 2.72 मीटर): रॉबर्ट वॉल्डो को दुनिया का सबसे लंबा व्यक्ति आंका गया है। महज 22 साल की उम्र में मौत की गोद में समाने वाले रॉबर्ट वॉल्डो का वजन उस समय 199 किलो तक पहुंच गया था। रॉबर्ट वॉल्डो का जन्म 1918 में हुआ था, जबकि मौत 1940 में। रॉबर्ट वॉल्डो की मौत के बाद उनकी शवयात्रा में 40,000 लोग शामिल हुए।
2. जॉन रोगन (8 फिट 8 इंच या 2.67 मीटर): जॉन रोगन चिकित्सा इतिहास के उन 17 लोगों में शामिल हैं, जिनकी लंबाई 8 फिट से ज्यादा रही। जॉन रोगन को दुनिया के अबतक के दूसरे सबसे लंबे व्यक्ति के होने का गौरव प्राप्त है। जॉन रोगन का जन्म 1865-66 में हुआ था, तो मौत 1905 में बीमारियों के चलते।
3. जॉन एफ. कैरोल (8 फिट 7 इंच या 2.64 मीटर): जॉन एफ. कैरोल का जन्म 1932 में न्यूयॉर्क में हुआ था। जॉन एफ. कैरोल को चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोग बुफैलो जॉइंट के नाम से जानते हैं। जॉन एफ. कैरोल की असली लंबाई का कभी पता ही नहीं चल पाया। हालांकि कुछ लोग इसे 9 फिट तक मानते रहे हैं। जॉन एफ. कैरोल की मौत 1968 में हुई, उस समय उनके शरीर की लंबाई सिमटकर 7 फिट 8-1/4 इंच रह गई थी।
4. लियोनिड स्टैडनिक (8 फिट 5.5 इंच या 2.57 मीटर): लियोनिड स्टैडनिक का वजन मौत के समय 200 किलो था। उनकी लंबाई दुनिया के सबसे लंबे व्यक्तियों में रही, पर गिनीज ने उन्हें कभी मान्यता नहीं दी। लियोनिड स्टैडनिक की मौत 44 साल की उम्र में उक्रेन में हुई।
5.वायनो निलीरिने (8 फिट 3 इंच या 2.51 मीटर): वायनो निलीरिने को सन 1940 से सन 1963 तक दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति के तौर पर जीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वायनो निलीरिने का जन्म 27 फरवरी 1909 को फिनलैंड में हुआ था। अपने जीवन के 54 बसंत जीने वाले वायनो निलीरिने को बाकी लंबे व्यक्तियों की तुलना में लंबी जिंदगी मिली।
6. एडवर्ड ब्यूप्रे (8 फिट 3 इंच या 2.51 मीटर): एडवर्ड ब्यूप्रे को खेलों के इतिहास में सबसे लंबे पहलवान के खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त है। एडवर्ड ब्यूप्रे का जन्म 9 जनवरी 1881 को हुआ था, जबकि मौत 3 जुलाई 1904 में हुई। एडवर्ड ब्यूप्रे एक सर्कस में काम करते थे और काफी मशहूर थे।
7. सुल्तान कोसेन (8 फिट 3 इंच या 2.51 मीटर): गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक सुल्तान कोसेन मौजूदा समय में दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति हैं। सुल्तान कोसेन एक किसान हैं। उन्हेंन 17 सितंबर 2009 को दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति की उपाधि मिली। और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया।
8. बर्नार्ड कोएने(8 फिट 2 इंच या 2.49 मीटर): बर्नार्ड कोएने का जन्म अमेरिका में हुआ था। उन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में बतौर सैनिक भाग लिया। सेना में भर्ती होते समय बर्नार्ड कोएने की लंबाई 8 फिट थी, जो उनकी मौत के समय 8 फुट 4 इंच तक पहुंच गई थी। बर्नार्ड कोएने महज 23 साल की उम्र में शारीरिक अंगों के फेल होने की वजह से मौत को प्राप्त हुए।
9 डॉन कोएहलर(8 फिट 2 इंच या 2.49 मीटर): डॉन कोएहलर लंबे होने के साथ ही औसत लंबी उम्र तक जिए। डॉन कोएहलर को 1970 के दशक में दुनिया का सबसे लंबा व्यक्ति आंका गया। डॉन कोएहलर की मौत 55 साल की उम्र में साल 1981 में हुई। उनकी एक जुड़वा बहन भी थी, जिसकी लंबाई सामान्य रूप से 5 फिट 9 इंच की थी।
10 विकास उप्पल (8फिट 2 इंट या 2.49 मीटर): विकास उप्पल को दुनिया में दसवां सबसे लंबा व्यक्ति माना गया है। अपने जीवन काल में वो भारत के सबसे लंबे व्यक्ति रहे। विकास का जन्म 1986 में हरियाणा के रोहतक में हुआ था, पर आत्यधिक शारीरिक लंबाई उनके लिए अभिषाप साबित हुई। विकास की मौत महज 21 साल की उम्र में 30 जून 2007 को ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के विफल होने की वजह से हो गई।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।