गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह

raashtreey-prateek


हमारा भारत एक महान देश है! भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था! यह एक कृषि प्रधान देश है! यहां के लोग कृषि पर निर्भर रहते हैं!

अब कुछ लोग धीरे-धीरे उद्योग धंधे भी कर रहे हैं! हमारा भारत अन्य देशों के मुकाबले में बहुत सुंदर और हरा भरा है! हमारा भारत दुनिया का सबसे अच्छा देश है!

यहां पर बड़े-बड़े महान ज्ञानी ऋषि-मुनियों वीरों का जन्म हुआ है! यहां के लोग सभी तरह के भाषा को अपनाया है! यहां के लोग मिलजुलकर रहते हैं!

मेरे देश का नाम भारत है! लेकिन इसको कई नामों से पुकारा जाता है! यह एक बहुत ही बड़ा देश है! हमारा भारत एक सुंदर देश है! जहां पर सुबह को कोयल की मधुर आवाज सुनाई देती है! और चिड़िया की ची ची और मोर का सुनहरा नाच देखने को मिलता है!

हमारा भारत का इतिहास बहुत बड़ा है! भारत को अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी के बाद आजादी मिली थी! जिसको हम 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाते हैं! हमारे भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है! भारत वीरों की भूमि रही है! इसलिए यहां पर भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद महाराणा प्रताप सिंह जैसे वीरों ने भी जन्म लिया है! और भारत देश की अंत समय तक रक्षा की!

हमारे देश में कुल 28 राज्य हैं! जिनमें से 9 केंद्र शासित प्रदेश है!

आज हमें गर्व है कि मेरा जन्म भारत जैसे महान देश में हुआ! सच में मेरा भारत महान देश है!

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह (symbol) निम्नलिखित है:-
  1. भारत का राष्ट्रीय ध्वज- तिरंगा
  2. भारत का राष्ट्रभाषा- हिंदी
  3. भारत का राष्ट्रीय मुद्रा – रुपए
  4. भारत का राष्ट्रगान – जन गण मन
  5. भारत का राष्ट्रीय नदी – गंगा
  6. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह- अशोक चिन्ह
  7. भारत का राष्ट्रीय गीत- वंदे मातरम
  8. भारत का राष्ट्रीय खेल – हॉकी
  9. भारत का राष्ट्रीय पशु – बाघ
  10. भारत का राष्ट्रीय फल – आम
  11. भारत का राष्ट्रीय फूल – कमल
  12. भारत का राष्ट्रीय पेड़- बरगद
  13. भारत का राष्ट्रीय पंछी – मोर
  14. भारत का राष्ट्रीय मिठाई (स्वीट) – जलेबी
  15. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव- डॉल्फिन
  16. भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु-हाथी
  17. भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर – ग्रेगोरियन कैलेंडर
  18. राष्ट्रिय प्रतिज्ञा – भारतीय गणराज्य का वचन देना

भारतीय राष्ट्रिय तिरंगा -
केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग से बना है हमारे देश का तिरंगा, भारतीय तिरंगा आयताकार आकार में बना हुआ है। तीन अलग-अलग रंगों से तीन समतल चौड़ाई वाली सीमा बनाई गयी है। तीनो रंग अलग-अलग बातो और गुणों को दर्शाते है। केसरिया रंग हिम्मत और बलिदान का प्रतिक माना जाता है जबकि सफ़ेद रंग शुद्धता का प्रतिक माना जाता है। जबकि हरा रंग भारत के उपजाऊपन को दर्शाता है। इसके साथ ही 24 तीलियों से बना एक चक्र जिसे धर्म चक्र भी कहते है, सफ़ेद रंग की पट्टी के बीच में बना हुआ है।

भारत की राष्ट्रीय भाषा  -
हमारे संविधान ने किसी एक भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं दिया। हिंदी को निश्चित रूप से राष्ट्रभाषा घोषित किया गया था। लेकिन, हिंदी केवल 40% भारतीय आबादी द्वारा बोली जाने वाली भाषा है। तो, यह बाकी की अधिकांश आबादी के लिए एक समस्या होगी क्योंकि हर किसी को हिंदी सीखना आवश्यक होगा और यह बिल्कुल भी संभव नहीं है। भारत के संविधान ने हिंदी और अंग्रेजी के उपयोग को राष्ट्रीय सरकार के लिए संचार की दो आधिकारिक भाषा होने के लिए निर्धारित किया है। इसके अतिरिक्त, इसमें 22 आधिकारिक भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी सहित) की एक सूची है। ये भाषाएं आधिकारिक भाषा आयोग में प्रतिनिधित्व के हकदार हैं, और राष्ट्रीय सरकार की सेवा के लिए आयोजित परीक्षा में उम्मीदवार इनमें से किसी भी भाषा में परीक्षा देने का विकल्प चुन सकते हैं।

भारत की आधिकारिक भाषा-
दो भाषाओं को केंद्रीय प्रशासन द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आधिकारिक भाषा चुना जाता है:

हिंदी, केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 343 के अनुसार उपयोग की जाने वाली भाषा है जिसका हिंदी बेल्ट के राज्यों के साथ संचार होता है।

अंग्रेजी एसोसिएट आधिकारिक भाषा और राज्यों के साथ संवाद करते समय उपयोग की जाने वाली भाषा है।

भारत की राष्ट्रीय मुद्रा -
भारतीय रुपया, भारत गणराज्य की आधिकारिक मुद्रा है। इस मुद्रा का चलन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियंत्रित किया जाता है। भारतीय रुपये का प्रतीक देवनागरी व्यंजन “र” (रा) से लिया गया है। भारतीय रुपये का नाम चांदी के सिक्का के नाम पर रखा गया है,, जिसे रुपिया कहा जाता है। इसे पहली बार 16 वीं शताब्दी में सुल्तान शेरशाह सूरी द्वारा जारी किया गया था और बाद में मुगल साम्राज्य ने इसे जारी रखा था।

राष्ट गान  -
हमारे देश का राष्ट्रगान ‘जनगणमण’ देश की आन वान शान है. यह संस्कृत, बंगाली में महान लेखक रविन्द्रनाथ टैगोर जी ने लिखा था. रवीन्द्रनाथ टैगोर जी जीवनी के बारे में यहाँ पढ़ें. इसे सबसे पहले कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मीटिंग में 27 दिसम्बर 1911 को गाया गया था. इसे अधिकारिक रूप से राष्ट्रगान के रूप में मान्यता 24 जनवरी 1950 को मिली थी. उस समय बंगाली गाना ‘वंदेमातरम्’ को गैर हिन्दुओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद जनगणमण को राष्ट्रगान घोषित किया गया.

भारत का राष्ट्रीय नदी -
भारत की सबसे लंबी और पवित्र नदी गंगा है (2510 कि.मी. के पहाड़ी, घाटी और मैदानी इलाकों तक फैली)। दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी इस नदी के किनारे बसी है। प्राचीन समय से ही हिन्दूओं के लिये गंगा नदी बहुत बड़ा धार्मिक महत्व रखता है। हिन्दू धर्म के लोगों द्वार इसे ईश्वर के समान पूजा जाता है और इसके पवित्र जल को कई अवसरों पर इस्तेमाल किया जाता है। हिमालय में गंगोत्री ग्लेशियर के हिमक्षेत्र में भगीरथी नदी के रुप में गंगा की उत्पत्ति हुई। भारतीय महासागर के उत्तर-पूर्वी भाग, बंगाल की खाड़ी में मलत्याग और गंदगी छोड़ने में इसे तीसरी सबसे लंबी नदी के रुप में गिना जाता है।

भारत का राष्ट्रपिता  -
महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता कहा जाता है! सर्वप्रथम 6 जुलाई 1944 को सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर रेडियो स्टेशन से संदेश प्रसारित करते हुए महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कह कर संबोधित किया था! उसके बाद 30 जनवरी, 1948 को गांधी जी की हत्या के बाद जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रेडियो पर भारत के लोगों को संबोधित किया था तब उन्होंने कहा कि ” राष्ट्रपिता अब नहीं रहे” तभी से महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता कहा जाता है!

( भारत सरकार के अनुसार किसी को भी अधिकारिक रूप से राष्ट्रपिता की उपाधि प्राप्त नहीं है! और संविधान में ऐसा प्रावधान भी उपलब्ध नहीं है)

राष्ट्रीय प्रतीक -
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह सारनाथ के अशोक में सिंह की अनुकृति है. गोलाई में बनी इस आकृति में चार सिंह के मुंह है, जो एक दुसरे को पीठ दिखाए हुए बने है. ये आकृति शक्ति, साहस और जीत का प्रतीक है. इसके साथ ही इसमें नीचे की ओर एक हाथी, एक घोड़ा, एक बैल और एक शेर की आकृति बनी हुई है, इसके बीच में अशोक चक्र भी बना हुआ है. 26 जनवरी 1950 को जब देश का संविधान लागु हुआ था, तब इसे देश का राजकीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया था. इसे एक ही पत्थर पर नक्काशी करके बनाया गया है. इसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा हुआ है, जिसे हिन्दू वेद से लिया गया है. यह आज भी सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित रखा है, इस आकृति के सुपर धर्मचक्र भी बना हुआ है.

भारत का राष्ट्रीय गीत-
“वंदे मातरम” भारत का राष्ट्रीय गीत है। इसे बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा था। आजादी के पहले यह आंदोलनकारियों में प्रेरणा गीत के रूप में सुना जाता था। 24 जनवरी 1950 को इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित कर दिया गया था।

भारत का राष्ट्रीय खेल -
भारत में क्रिकेट के बहुत लोकप्रिय होने के बावजूद, हॉंकी अब भी भारत का राष्ट्रीय खेल है। भारत का राष्ट्रीय खेल चुने जाने के समय हॉकी बहुत लोकप्रिय था। सन् 1928-1956 के बीच हॉकी ने स्वर्णिम युग देखा और भारत ने ओलंपिक में लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते थे। हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल चुने जाने के समय इसमें बेजोड़ और अतुलनीय प्रतिभाएं थीं। उस समय तक भारत ने 24 ओलंपिक मैच खेले थे और सभी में जीत हासिल की थी।

भारत का राष्ट्रिय पशु-
रॉयल बंगाल टाइगर ही भारत का राष्ट्रिय पशु है। रॉयल बंगाल टाइगर का वैज्ञानिक नाम “टाइगर पैंथर टिगरिस” है। रॉयल बंगाल टाइगर ज्यादातर मैन्ग्रोव के जंगलो में पाये जाते है। भारत का राष्ट्रिय पशु रॉयल बंगाल टाइगर समृद्धि, क्षमता, प्रबलता और विशाल शक्ति का प्रतिक है। टाइगर हमें भारत के कुछ भागो को छोड़कर कोने-कोने में दिखाई देते है। रॉयल बंगाल टाइगर गहरे पीले रंग का एक शेर है। जिसे हम आसानी से पहचान सकते है।

भारत का राष्ट्रीय फल -
भारत का राष्ट्रीय फल आम है। आम भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल है। आधुनिक भारत से लेकर प्राचीन भारत तक आम को बड़े चाव से खाया जाता है। आम पर कई भारतीय कवि एतिहासिक कविताएँ भी लिख चुके हैं। बादशाह अकबर भी आम के दीवाने थे। उन्होने बिहार के दरभंगा जिले में करीब 1 लाख से भी ज्यादा आम के पेड़ लगवाए थे।

भारत का राष्ट्रीय फूल -
भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है। भारत की पौराणिक मान्यताओं में कमल का महत्व काफी ज्यादा है। कमल को देवी लक्ष्मी का फूल माना जाता है। कमल प्राकृतिक रूप से कीचड़ में खिलता है जिस कारण यह प्रेरणा का स्रोत माना जाता है।

राष्ट्रीय वृक्ष -
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है. यह पेड़ बहुत विशाल रूप में बड़ा होता है. यह पेड़ की बहुत लम्बी उम्र होती है, इसलिए इसे अमर पेड़ माना जाता है. भारत में हिन्दू इस पेड़ की पूजा भी करते है.

राष्ट्रिय पक्षी -
भारत में 1963 को मोर को राष्ट्रिय पक्षी घोषित किया गया था। मोर में हमें भारतीय संस्कृति और सुंदरता की झलक दिखाई देती है। मोर को सुन्दरता और इनायत का प्रतिक भी माना जाता है। इसके राष्ट्रिय पक्षी चुने जाने का एक और कारण यह भी है की देश के सभी भागो में मोर पाये जाते है और साधारणतः सभी लोग मोर को जानते ही है। इसके साथ ही भारत के अलावा और किसी भी दुसरे देश का राष्ट्रिय पक्षी मोर नही है। इन सभी चीजो के होने की वजह से ही मोर को राष्ट्रिय पक्षी घोषित किया गया था।

भारत का राष्ट्रीय मिठाई (स्वीट) -
जलेबी को कई लोगों और वेब पोर्टल द्वारा भारत देश का राष्ट्रीय मिठाई माना जाता है, परंतु इसका भी कोई अधिकारिक विवरण उपलब्ध नहीं है अंधता या कहा जा सकता है कि भारत देश की कोई भी मिठाई राष्ट्रीय मिठाई नहीं है!

राष्ट्रिय जल पशु – 
गंगेटिक डॉलफिन जो पवित्र गंगा नदी का प्रतिनिधित्व करती है और पानी को भी साफ़ रखती है, वही भारत का राष्ट्रिय जल पशु है।

भारत की राष्ट्रीय विरासत पशु  -
भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु हाथी है। भारतीय हाथी एशियाई हाथी की उप-प्रजाति है और मुख्य भूमि एशिया में पाया जाता है। यह आईयूसीएन द्वारा लुप्तप्राय जानवरों में से एक के रूप में सूचीबद्ध है। इसे देश के चार अलग-अलग क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय पंचांग -
➣ देश का राष्ट्रीय पंचांग ग्रिगेरियन कैलेंडर के साथ ही शक संवत् पर भी आधारित है , जो 78 ईस्वी से शुरू होता है इसी वर्ष कुषाण शासक कनिष्क राजा बना था इसे 22 मार्च, 1957 को अपनाया गया था इसका पहला महीना चैत्र हैं जो प्रतिवर्ष 22 मार्च से शुरू होता है तथा अधिवर्ष लीप वर्ष 21 मार्च को शुरू होता है ।
राष्ट्रीय पंचांग के 12 महीने इस प्रकार है
1. चैत्र
2. वैशाख
3. ज्येष्ठ
4. आषाढ़
5. श्रावन
6. भाद्रपद
7. आश्विन
8. कार्तिक
9. मार्गशीर्ष
10. पौष
11. माघ
12. फाल्गुन

राष्ट्रिय प्रतिज्ञा  -
भारतीय गणराज्य का वचन देना ही भारतीय राष्ट्रिय प्रतिज्ञा है। बहुत सी सामाजिक सभाओ, असेंबली, भारतीय स्कूलो में, स्वतंत्रता दिवस पर और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रिय प्रतिज्ञा ली जाती है।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"