गोण्डा। स्थानीय विकासखंड अन्र्तगत ग्राम पंचायत बिशुनापुर बेलभरिया का मुख्य मार्ग की तालाब जैसी स्थिति बन गई है। लोगों को आने जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि गांव का यह मुख्य मार्ग है इसी रास्ते से होकर लोग सड़क पर निकलकर बाजार आदि व अपने गंतव्य स्थान को जाते हैं। क्योंकि यह मार्ग बेलभरिया गांव के उत्तर तरफ लगभग 100 मीटर की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों का निकलना भी टेढ़ी खीर जैसा है। इस रास्ते में मोटरसाइकिल, साइकिल, ट्रैक्टर आदि का निकलना मुश्किल हो गया है। तब सोचिए आम जनमानस पर क्या स्थिति गुजर रही होगी। इस रास्ते के बगल एक तालाब था जो कि गांव के कुछ लोगों का जल निकासी इसी तालाब से होकर निकलता था उसको गांव के कुछ दबंग लोग पाटकर घर बनाने लगे। प्रशासन को सूचना मिलते ही आला अधिकारियों ने उस निर्माण को रोक तो दिया लेकिन जो तालाब को पाट लिए थे उसे नहीं खुदवाया गया इसी कारण इस रास्ते पर हमेशा जलभराव रहा करता है। और वो लोग अपने चाल में सफल हो गए कि पुनः उसी स्थान पर अपना मकान बना लिया। गांव के लोगों ने संबंधित अधिकारी को सूचना दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणो ने क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी से मिलकर अपनी समस्या सुनाई लेकिन कोई हल नहीं निकला। द्वारिका प्रसाद मिश्रा, राम नरायन तिवारी, छोटू, जोखू, लोकई पासवान, मोहम्मद यासीन, चेतराम सोनकर, अब्बास हाफिज आदि का मुख्य मार्ग इसी से होकर निकलता हैं यदि किसी की तबीयत रात में खराब हो जाए तो उसे चारपाई से उस पार किसी गाड़ी आदि से लेकर जाते हैं। गांव की राजपति ने बताया कि हम इसी रास्ते से जा रही थी की पानी इतना भरा था की गड्ढे में पैर गिर पड़ा और मैं गिर गई और मेरा दाहिना हाथ टूट गया। हम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

