गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बिसुही में नहाते समय पानी में डूबे तीन बच्चे, तलाश जारी

 
doobe-teen-bachche

गोण्डा। विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत भोला जोत में बुधवार की सुबह बिसुही में नहाते समय तीन नाबालिग बच्चे डूब गए जिनका काफी देर तक तलाश करने के बावजूद पता नहीं चल सका। मौके पर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक बच्चों का कोई पता नहीं चला है। प्रकरण विकासखंड रूपईडीह के ग्राम पंचायत भोला जोत से जुड़ा है जहां नहाते समय पचरुखी मनोहर जोत के तीन नाबालिग बच्चे आनंद कुमार पुत्र सुरेश उम्र 10 वर्ष महेश कुमार पुत्र पवन कुमार उम्र 11 वर्ष व विक्रांता पुत्र तिलकराम उम्र 10 वर्ष का डूबने से पता नहीं चल पा रहा है। सूचना पर एसडीएम सदर तहसीलदार गोंडा के द्वारा मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कराई गई लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद पता ना लगने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जिसके द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। मौके पर एसडीएम सदर सूरज पटेल, तहसीलदार, सीओ गोंडा लक्ष्मीकांत गौतम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व बीडीओ कुलदीप सिंह तथा खरगूपुर कौड़िया इटियाथोक थाने की थानाध्यक्ष मय फोर्स एवं  चिकित्सा अधिकारी जेपी शुक्ला, एडीओ पंचायत अजीत गुप्ता, भाजपा नेता विनोद शुक्ला, हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


”go"