गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- सोनी गुमटी पुलिस चौकी इंचार्ज पर अवैध खनन कराने के बदले सुविधा शुल्क लेने का आरोप


inchaarj-par-avaidh-khanan

गोण्डा।  एक तरफ योगी जी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मिट्टी खनन सहित अन्य अनियमित कार्यों को रोकने हेतु सख्त कदम उठाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा मिट्टी खनन माफियाओं से 1500 रुपए प्रतिमाह लेकर अवैध मिट्टी खनन को छूट देने का मामला प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो कोतवाली नगर अंतर्गत पुलिस चौकी  सोनी गुमटी से करीब 100 मीटर दूरी पर खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों से मिट्टी गिराया जा रहा था। जानकारी लेने पर ट्रैक्टर चालक ने बताया कि पुलिस चौकियों  पर डेढ़ से दो हजार रुपए प्रति माह देने पड़ते हैं। जब एक ट्राली मिट्टी की कीमत पूंछा गया तो चालक ने बेखौफहोकर 750/800 रुपए बताया कि इतना रुपए डीजल के खर्च,भूमि स्वामी को दिए जा रहे धन का खर्च बताने के साथ साथ यह भी बताया कि पुलिस चैकी सोनी गुमटी इंचार्ज आशीष कुमार वर्मा द्वारा प्रतिमाह प्रति ट्रैक्टर ट्राली से 1500 रुपए मिट्टी खनन के बावत लिया जाता है बावजूद 12 बजे दिन तक खनन करने का आदेश दिया गया है। चर्चा तो यहां तक है कि चौकी  इंचार्ज आशीष वर्मा करीब दो साल से एक ही चौकी पर जमे हुए हैं जिस कारण उनकी पकड़ व पहचान कई लोगों से हो जाने के चलते उनका मोह इस चौकी  से इस कदर हो चुका है कि वह इस चौकी  से अन्यत्र हटना नही चाहते। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया परंतु उनके पीआरओ ने फोन रिसीव करके बताया कि साहब अभी व्यस्त हैं। 



”go"