पवन कुमार द्विवेदी
गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक क्षेत्र की जहां पर ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा से श्रीमती पूनम द्विवेदी पत्नी विनय कुमार द्विवेदी ने अपना नामांकन दोपहर 12:28 पर दाखिल किया वहीं समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी दद्दन खान पुत्र अलगू खान ने 1:45 पर नामांकन दाखिल कर अपना दावा प्रस्तुत किया वही समाजवादी समर्थित प्रत्याशी दद्दन खान का पर्चा खारिज हो गया जिसके कारण भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूनम द्विवेदी के ब्लाक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया है क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है तरह तरह की बातें क्षेत्र में हो रही है अब कुछ भी हो सत्तारूढ़ भाजपा ने इटियाथोक ब्लॉक प्रमुख पद पर अपना सिक्का जमा दिया है इस बारे में खंड विकास अधिकारी पन्नालाल से बात किया गया तो उन्होंने बताया सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया है। अब केवल औपचारिकता शेष है । पूरा दिन शह मात का खेल चलता रहा अंत में वही हुआ जो पहले से ही तय था बुधवार से ही शह मात का खेल शुरू हुआ और आज 5:00 बजे के आसपास सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर पूरे खेल पर विराम लगा दिया गया भाजपा खेमे में खुशी की लहर वहीं सपा खेमे में मायूसी देखी जा रही है लोगों का कहना है जब चुनाव निर्विरोध ही कराना था तो फिर इतना ड्रामा करने की क्या जरूरत आप लोग कुछ भी कहें आखिर सत्तारूढ़ भाजपा ने ब्लाक प्रमुख पद पर अपना कब्जा जमा कर आने वाले विधानसभा चुनाव में स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि भाजपा आने वाले चुनाव में अपनी पकड़ छोड़ने वाली नहीं है आपको बता दें 3:00 बजे के आसपास डीएम व एसपी का काफिला चुनाव स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कुछ घंटों की मीटिंग के उपरांत सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया और सत्तारूढ़ भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम द्विवेदी के ब्लाक प्रमुख बनने का रास्ता पूरी तरीके से साफ हो गया है।

