गोण्डा। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर 4 प्रत्याशियों ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। नामांकन परिसर से मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हंे ब्लॉक रूपईडीह में प्रमुख पद के लिए नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर नामांकन किया। जिसमें सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख बबीता सिंह पत्नी महेश सिंह, भाजपा से पूर्व ब्लाक प्रमुख सरोज तिवारी पत्नी राकेश तिवारी, निर्दलीय प्रत्याशी अनारा सिंह पत्नी फतेह बहादुर सिंह व रानी पत्नी अजय कुमार ने नामांकन किया। पूरा ब्लॉक परिसर छावनी में तब्दील रहा और कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ नामांकन प्रक्रिया नामांकन के दौरान मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया जो लोगों में चर्चा का विषय पर निष्पक्ष नामांकन किया गया तो मीडिया कर्मियों को ब्लॉक परिसर में क्यों नहीं घुसने दिया गया ।यह लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। सुरक्षा के लिए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत ,सौरभ पांडे, थानाध्यक्ष कौडिया चितवन कुमार, खरगूपुर अशोक कुमार, चैकी प्रभारी आर्यनगर अजय पांडे, चैकी प्रभारी पिपरा बाजार अभिषेक मिश्रा, शरद अवस्थी, दिवाकर मिश्रा विनोद पांडे रहे।
ब्लाक प्रमुख के नामांकन प्रक्रिया की जिम्मेदारी प्रशिक्षु आईएएस एवं उप जिलाधिकारी सदर सूरज पटेल एवं न्यायिक उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में किया गया।
डीएम ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही सहित उच्चाधिकारियों ने नामांकन परिसर का निरीक्षण कर वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
नामांकन में रहे गणमान्य
नामांकन के दौरान पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला सूरज सिंह सूरज सिंह महेश सिंह अमर सिंह अजीत सिंह हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शारदा कांत पांडे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी युवा नेता विनोद शुक्ला राकेश तिवारी रहे।

