गोण्डा। मामला मोती गंज अन्तर्गत एक गांव गांव का है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ करने तथा दुष्कर्म की नियत से घसीटने का आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। मोतीगंज थाना अध्यक्ष ब्रह्मा नंद सिंह ने बताया कि बीते दिवस पीड़ित लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए दर्शाया कि उसकी नाबालिग पुत्री दिन में 3बजे शौच के लिए गयी थी घर लौट रही थी तभी गाव ही का एक युवक दुष्कर्म करने की नियत से जबरन पकड़कर गन्ने के खेत में घसीटने लगा बालिका रोने चिल्लाने लगी निकट आम के बाग में कुछ गांव वाले मौजूद थे जिसकी आवाज सुन लौग बचाव के लिए दौडे तब आरोपी युवक भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक जगदम्बा पुत्र राम अधार निवासी गांव पेडारन के बिरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 163/21धारा354व7/8पास्को एक्ट के तहत दर्ज़ किया गया था। जिसको पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष ने उप उपनिरीक्षक राकेश पाल, कांस्टेबल यशवंत यादव, महिला कांस्टेबल शिखा चौधरीने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया जिसे भेजा गया जेल।

