हीरो अलोम आपने शायद इनका नाम सुनकर ही इन्हें पहचान लिया हो इसके लिए नहीं कि यह बांग्लादेश के स्टार हैं बल्कि इसलिए क्योंकि पिंकी एक्टिंग और इनके फेस की युटुब और इंस्टाग्राम पर इनके काफी चर्चा में रहे हैं और उनकी बहुत खिंचाई भी हुई है। लोगों का कहना यह है कि यह ऐसी शक्ल लेकर एक्टर कैसे बन गया और इतनी खूबसूरत मॉडल इसके साथ काम कैसे करती हैं और इसको एक्टिंग भी सही से नहीं आती। यार मेरी खुद की भी मानसिकता ऐसी ही थी, कि पैसे हैं तो सब कुछ है। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग होने की वजह से पता चला कि यह बांग्लादेश में बहुत फेमस है और लोग इनके साथ सेल्फी खींचने के लिए पागल हैं।
हीरो अलोम का प्रारंभिक जीवन –
आप लोगों को लगता होगा कि इसके पिता बहुत पैसे वाले होंगे या इसके पास इतना पैसा होगा, कि इतनी सुंदर सुंदर लड़कियों के साथ एक्टिंग करता है। अलोम के पास कोई पुरखों की दौलत नहीं है वह एक गरीब परिवार से हैं। उनके पिता चना बेचा करते थे जब वह 10 साल के थे तब उनकी मां ने उन्हें और उनके पिता को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। गरीबी से जूझने के कारण उन्होंने भी अपने पिता के साथ चना बेचना शुरू कर दिया।
पढ़ाई पर ध्यान ना देने की वजह से वह सातवीं क्लास में फेल हो गई। और उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने सिटी और कैसेट की एक दुकान खोली लेकिन वह दुकान नहीं चली। और आख़िर में वह जीवन यापन के लिए केवल का बिजनेस शुरू कर दिए। एक बार वह एक सिटी केवल पर मॉडल की तस्वीर देखकर मॉडल बनने की सूची। लोगों ने उन्हें मना किया और कहा कि इस फील्ड में अच्छी अच्छी शक्ल वाले भी फेल हो जाते हैं। और उससे कहा तू क्या कर लेगा यहां।
हीरो अलोम बांग्लादेश के स्टार की कहानी -
लेकिन इस सातवीं फेल छोटे काले आदमी में मॉडल बनने का जैसे भूत सवार हो गया और कहते हैं ना की जीत और हार इंसान की सोच पर निर्भर करती है। मान लो तो हार है ठान लो तो जीत है बस उन्होंने अपने सुरत और रंग को नजरअंदाज कर ठान लिया कि उन्हें मॉडल बनना है तो बनना है।



