गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

जानिए क्या कारण है की दुनिया के ज्यादातर हवाई जहाज का रंग सफेद होता है

 
havaee-jahaaj-ka

अक्सर आपने देखा होगा कि हवाई जहाज का रंग सफेद होता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। शायद इस तरफ कभी आपका ध्यान नहीं गया होगा। लेकिन ऐसा करने के पीछे कई तरह के कारण होते हैं। जो शायद आप नहीं जानते होंगे, तो अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आखिर हवाई जहाज का रंग सफेद क्यों होता है?

हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है?

प्लेन का रंग सफेद क्यों होता है इसके पीछे साइंस और इकोनॉमिकल दोनों ही तरह की वजह हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं कि प्लेन का रंग सफेद क्यों होता है?

1- प्लेन को गर्म होने से बचाता है:

प्लेन का रंग सफेद होने की सबसे बड़ी वजह गर्मी से बचाना है। हर वक्त प्लेन चाहे वो रनवे हो या फिर आसमान में धूप से घिरा रहता है। उस पर सीधा सूरज की किरणें पड़ती हैं, इन किरणों में इंफ्रारेड रेज होती हैं जो कि काफी ज्यादा गर्मी पैदा करती है। ऐसे में सफेद रंग प्लेन को गर्म होने से बचाने में मदद करता है। सफेद रंग सूरज की किरणों को 99 फीसदी तक रिफ्लेक्ट कर देता है जिससे प्लेन गर्म नहीं होता हैं, और उसके अंदर का तापमान भी काफी कंट्रोल में रहता है।

2- सफेद रंग में आसानी से दिखता है डेंट: 

प्लेन का रंग सफेद क्यों होता है? उसके पीछे का एक बड़ा कारण ये भी है कि सफेद प्लेन में किसी भी तरह का डेंट या क्रैक आसानी से नजर आ जाएगा। जबकि कोई और रंग इसे छिपा देगा।

3- सफेद रंग की विजिबिलीटी: 
सफेद रंग की विजिबिलीटी दूसरे रंगों कि तुलना में काफी ज्यादा होती है। आसमान में सफेद प्लेन को आसानी से देखा जा सकता है। जिससे एक्सीडेंट होने से बचाव हो सकता है। वहीं घने अंधेरे में भी सफेद रंग दूर से ही दिख जाएगा।


4- सफेद रंग का वजन: 
दूसरे रंगों के मुकाबले सफेद रंग का वजन कम होता है। इसलिए जब प्लेन को सफेद रंग से रंगा जाता है तो रंग के कलर से प्लेन का भार ज्यादा नहीं होता है। जबकि किसी और रंग के इस्तेमाल से प्लेन का वजह बढ़ सकता है। साथ ही प्लेन में सफेद पेंट की लागत भी कम होती है। इसके अलावा वजन कम होने की वजह से फ्यूल की भी बचत होती है।

5- लंबे वक्त तक चलता है सफेद रंग: 
प्लेन के ज्यादातर वक्त धूप में रहने की वजह से कोई और रंग होगा तो वो ज्यादा जल्दी खराब हो सकता है। वहीं सफेद रंग लंबे वक्त तक चलता है और इस वजह से प्लेन को बार-बार पेंट नहीं कराना पड़ता है।


”go"