गोण्डा। जनपद के धानेपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पूरेहाड़ा निवासी एक युवक का शव आज आम के पेड़ से लटकता पाया गया।सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।आपको बता दें कि धानेपुर थानाक्षेत्र के पूरेहाड़ा गांव के रहने वाले अवधेश पुत्र रामचन्द्र उम्र 30 वर्ष ने आज अज्ञात कारणों से गांव से ही कुछ दूरी पर एक आम के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उनका शव आम के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता पाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी मिलने पर परिजनों की ओर से धानेपुर पुलिस को सूचना दी गई।जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

