कर्नलगंज-गोण्डा। जालसाजों ने एक बुजुर्ग की पेंशन बनवाने के लिए बहाने से उसके नाम से बैंक में केसीसी करवा दिया और उसके खाते से धन भी निकाल लिया। विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम रेक्सडिया निवासी अमर बहादुर ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि उसके पिता काफी वृद्ध, अनपढ़ व बधिर हैं। उनके नाम कृषि योग्य भूमि दर्ज कागजात है। गांव के कुछ जाल साज किस्म के लोग एक बैंक के अधिकारी से मिलीभगत करके उनके बुढ़ापे व अनपढ़ होने का फायदे उठाकर पेंशन बनवाने की बात कहते हुये अनेको दस्तावेज पर अंगूठा लगवा ले गये। उनके नाम केसीसी बनवाकर धन का आहरण कर लिये हैं। उसने प्रकरण की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराते हुये उचित करवाई करने की मांग की है। एसडीएम हीरालाल ने थानाध्यक्ष परसपुर को जांच करके मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।

