आज के जमाने में कपड़े और कागज के बाद इन्सान के दैनिक जरूरत में प्लास्टिक का सबसे ज्यादह इस्तेमाल होता है। कपड़े और कागज की भांति इसका पुनर्निर्माण हो जाता है।
प्लास्टिक शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के 'प्लास्टिको' शब्द से हुई है; जिसका अर्थ होता है ऐसा कृत्रिम पदार्थ, जिसे आसानी से मोड़ा जा सकता है। यह एक तरल कार्बनिक और रासायनिक पदार्थ के मिलाने से बनता है। आजकल परदर्शी से लेकर सभी रंगों के प्लास्टिक का निर्माण होने लगा है।
प्लास्टिक का आविष्कार सन् 1862 ई० में इंग्लैण्ड के अलैक्जेण्डर पार्केस ने किया था। उन्हीं के नाम पर उन दिनों प्लास्टिक का नाम 'पार्केजाइन' रखा गया था। वास्तव में यह प्लास्टिक नाइट्रोसेल्यूलोस से पाया गया था; जिसे तेल और कपूर मिलाकर मुलायम बना दिया गया था।
सबसे पहले व्यावसायिक पैमाने पर प्लास्टिक का निर्माण 1910 ई० में लियो हेड्रिक बैक्लेंड ने किया। इन्होंने फीनोल और फार्मल-डी-साइड से प्लास्टिक बनाया था। इसके बाद प्लास्टिक के उत्पादन का नये-नये तरीकों का विकास किया गया। वर्तमान में ऐसे बहुत से पदार्थ ढूंढे जा चुके हैं जिनसे भांति-भांति के प्लास्टिक बनाए जाते हैं।
प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए इतना उपयोगी सिद्ध हुआ है कि यह हमारे जीवन का एक अंग बन गया है। पारदर्शी प्लास्टिक से लेकर वायुयानों की खिड़कियां तक इससे बनायी जाती हैं। पॉलिथिन बैग, जिसका इस्तेमाल हर क्षेत्र में किया जाता है, प्लास्टिक का ही एक रूप है। घर में काम आने वाली वस्तुएं, जैसे-बाल्टी, टब, मग्गा, प्याली, कंघा, टोकरी, रेडियो, ट्रांजिस्टर, टी.वी., कम्प्यूटर के कैबिनेट से लेकर चाय की छन्नी आदि चीजें प्लास्टिक का ही कोई न कोई रूप हैं।
प्लास्टिक से बने खिलौने और खेलों का सामान आजकल सभी जगह मिलते हैं। टेरीलीन के कपड़े का धागा प्लास्टिक से ही बनाया जाता है। आजकल वैज्ञानिकों ने ऊष्मा अवरोधक प्लास्टिकों का निर्माण कर लिया है। फोम से बने गद्दे, रेल, मोटरगाड़ियों और हवाईजहाजों की सीटें भी प्लास्टिक द्वारा बनने लगी हैं।
अब तो शल्य चिकित्सा में भी प्लास्टिक का प्रयोग होने लगा है। आज जीवन का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसमें प्लास्टिक प्रयोग में न लाया जा रहा हो।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।