कर्नलगंज-गोण्डा। प्रसिद्ध बरखण्डी नाथ महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार व मार्ग निर्माण सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं की मांग नोडल अधिकारी से की गई है। क्षेत्र के प्रसिद्ध बरखण्डी नाथ मंदिर के महंथ सुनील पुरी ने नोडल अधिकारी आलोक सिन्हा को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि तहसील मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर पांडव कालीन प्रसिद्ध बरखण्डीनाथ महादेव मंदिर है। जहां तक जाने वाला मार्ग टूटकर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पत्र में कहा गया है कि मार्ग का पुनः निर्माण कराने के लिये लोक निर्माण विभाग सहित जिले व प्रदेश के अन्य अधिकारियों को पत्र दिया जा चुका है। मगर सभी तक सड़क का निर्माण नही हो पाया है। श्रद्धालुओं की समस्या को ध्यान में रखते हुये सड़क का निर्माण कराने की मांग की गई है।

