रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी’
इटिंयाथोक-गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक विकासखंड की जहां प्रशासन के दिशा निर्देश पर इटियाथोक विकासखंड में 122000 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है आपको बता दें कि पिछली बार भी इसी तरीके का लक्ष्य रखा गया था और पौधे रोपे गए थे विकासखंड परिसर में पंचायत भवनों पर सड़क के किनारे व गांव में हर जगह वृक्षारोपण हुआ था लेकिन वह पौधे कहां गए यह किसी को भी जानकारी नहीं है इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है इस बारे में एपीओ, खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत ,ग्राम पंचायत अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया पिछली बार जो पौधे रोपित किए गए थे वह पौधे कहां है इसका जवाब किसी के पास नहीं है वही इस बार फिर पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है प्रशासन व शासन के द्वारा लक्ष्य रखा जाता है पैसे खर्च किए जाते हैं लेकिन उन लक्ष्य का बाद में वही अधिकारी प्रश्न पूछने पर भी नाराज हो जाते हैं आम जनमानस के पैसे का खुलेआम इस तरीके से दुरुपयोग हो रहा है यदि वास्तव में प्रतिवर्ष जितने पौधे रोपित किए जाते हैं उनमें 50ः पौधे सुरक्षित रहे और वे पेड़ का रुप धारण कर लें तो जनपद में वृक्ष ही वृक्ष दिखाई देंगे और पूरा जनपद हरा भरा हो जाएगा अभी हाल ही में कोरोनावायरस मे ऑक्सीजन की कमी का रोना रोया गया यदि घर घर वृक्ष होंगे तो ऑक्सीजन की कमी कभी भी नहीं होगी क्योंकि ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत पेड़ ही है प्रशासन केवल लक्ष्य रखता है और लक्ष्य को केवल कोरम पूरा करके दिखा दिया जाता है इस तरह से पर्यावरण संरक्षण नहीं हो पाएगा पौधे उसी जगह उसी स्थान पर लगाने चाहिए जहां पर उनकी रक्षा व सुरक्षा हो सके केवल पौधे लगाकर फोटो सेशन करने से पौधे पेड़ का रूप धारण नहीं कर पाएंगे।
last-years-planted-saplings-missing

