गोण्डा। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक संघ के मंडल महामंत्री साहित्यकार स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मनकापुर के पूर्व प्राचार्य नियंत्रक पंडित राम हौसला शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गोंडा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां 3 दिनों से उनका इलाज चल रहा है। पूर्वांचल भारत मां सरस्वती मंदिर ट्रस्ट प्रमुख जिला प्रमुख शिक्षक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी गोंडा मनकापुर के संघ संचालक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले श्री शर्मा से मिलने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। और उनके स्वस्थ होने की कामना की जा रही हंै। उनका सम्मान जनपद के अच्छे प्राचार्य में की जाती है।

