गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

डीएम ने तीसरी लहर के दृष्टिगत पीकू अस्पताल व कोविड एल2 हास्पिटल का किया औचक निरीक्षण

 
surprise-inspection-of-hospital

गोण्डा।  कोरोना की संभावित तीसरी लहर सेे बचाव के दृष्टिगत सोमवार को डीएम मार्कण्डेय शाही ने जिला अस्पताल में निर्माणाधाीन पीआईसीयू (पीकू) वार्ड तथा कोविड-19 एल2 हाॅस्पिटल का औचक निरीक्षण किया तथा कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश प्रमुख अधीक्षक डा0 घनश्याम सिंह को दिए हैं। बताते चलें कि जिला अस्पताल में 10 बेड का पीकू वार्ड जेई व एईज के लिए पहले से बना हुआ है परन्तु मैनपावर की तैनाती व कार्य अधूरे रहने के कारण पीकू वार्ड अभी चालू नहीं हो सका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीकू वार्ड के सामने ही 20 बेड का सर्जिकल वार्ड बना हुआ है जिससे पीेकू वार्ड को जोड़ दिया जायेगा जिससे पीडियाट्रिक वार्ड (पीकू वार्ड) की क्षमता 30 बेड की हो जाएगी जिसमें बच्चों का इलाज किया जाएगा।  इसके अलावा जिला अस्पताल में संचालित 180 बेड की क्षमता वाले कोविड-19 लेवल-2  हास्पिटल में से 80 बेड बच्चों के लिए आरक्षित करते हुए तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एल2 हास्पिटल में इस समय 28 वेन्टिलेटर हैं तथा सभी क्रियाशील हैं। उन्होेने बताया कि आवश्यतानुसार मरीजों को वेन्टिलेटर की सुविधा दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रमुख अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द पीकू वार्ड का कार्य पूर्ण कराकर वहां पर कार्मिकों की तैनाती करें जिससे तीसरी लहर के आने पर बच्चों के इलाज में कठिनाई न होने पाए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा0 आर0एस0 केसरी, प्रमुख अधीक्षक डा0 घनश्याम सिंह, ओएसडी शिवराज शुक्ल मौजूद रहे।



”go"