इटियाथोक-गोण्डा। जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली इटियाथोक पर प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे के नेतृत्व में योगाभ्यास संपन्न हुआ जिसमें सभी पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया वही विकासखंड इटियाथोक एक कैंपस में खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में योग दिवस का आयोजन हुआ जिसमें विकासखंड के खंड विकास अधिकारी पन्नालाल ,एडीओ आईएसबी विकास मिश्रा, एडीओ पंचायत समीम खान सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया वह सीएचसी इटियाथोक अधीक्षक डॉ शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने योगाभ्यास किया वही इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत छोटू ओझा के नेतृत्व मे ग्रामसभा करुवापारा में योगासन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें योग प्रशिक्षक के रूप में राधा रमण ओझा की उपस्थिति रही इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी कुमार मिश्रा , कपिलेश्वर शुक्ला , ददऊ महाराज ,अजय राठौर ,वैभव रस्तोगी ,विवेक मिश्रा श्याम ओझा व अन्य साथी मौजूद रहे इसी के साथ कई जगह योगाभ्यास के कार्यक्रम संपन्न हुए इस योगाभ्यास कार्यक्रम एक बात प्रमाणित हुई की निरंतर योगाभ्यास करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है यह भारत की विश्व स्तर पर सबसे बड़ी जीत है आज पूरा विश्व योग को खुले मन से स्वीकार कर रहा है इसी तर्ज पर पुरानी पद्धति आयुर्वेद को भी स्थापित करने की आज आवश्यकता है एक तरफ योग से निरोग रहा जा सकता है लेकिन यदि कोई व्यक्ति रोगी हो चुका है तो उसे आयुर्वेदिक ऐसी पद्धति है जिससे निरोग बनाया जा सकता है आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में योगाभ्यास का कार्यक्रम जिस हिसाब से संपन्न हुआ है आज भारत विश्व गुरु बनने की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया इसमें कहीं ना कहीं वर्तमान में भाजपा सरकार व योग गुरु रामदेव महाराज की प्रमुख भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।

