गोण्डा। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय एक वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर जिससे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा । कस्बे के पड़ाव निवासी महावीर पुत्र दुखहरन नवाबगंज -अयोध्या मार्ग पर शौच के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पार करने लगा उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि , शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है तथा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

