गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गांव के दबंगों से परेशान पीड़ित परिवार ने तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया

 
protested

कर्नलगंज-गोण्डा।  गांव के दबंगों से परेशान एक पीड़ित परिवार ने तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम नरायनपुर माझा के मजरा प्रभुनाथ पुरवा निवासी शत्रोहन चौहान  व भारत चौहान सहित उनके घर की महिलाओं व बच्चों ने तहसील में प्रदर्शन करते हुये नारे बाजी किया। पीड़ितों ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उनके घर के आसपास आवादी की भूमि की पटाई करके जल निकासी बन्द कर दिया। जिससे बारिस होते ही दरवाजे के आस पास सहित घर के अंदर करीब दो फिट ऊपर तक पानी भर जाता है। जिससे उनकी सारी गृहस्थी बरबाद हो चुकी है। पीड़ितों का आरोप है कि कोतवाली व तहसील में अनेकों प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है, थक हारकर पीड़ितों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी किया है। पीड़ितों का कहना है कि यदि उनके समस्या का समाधान नही हुआ तो वह अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने को विवश हो जायेंगे। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के लिये तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।


”go"