गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन कल, तैयारियां पूरी

 
Panchayat-President-tomorrow

गोण्डा।  जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार 26 जून को नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि शनिवार 26 जून को कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से शाम 03 बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।  नामांकन दाखिले के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक तथा एक समर्थक का आना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार को स्वयं का फोटोयुक्त पहचानपत्र तथा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र की छायाप्रति नामांकन पत्र के साथ लगाना होगा तथा प्रस्तावक व समर्थक का जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड की छायाप्रति भी लगाना अनिवार्य है तथा मूल प्रमाणपत्र दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को ही नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद नामंांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच के समय के उम्मीदवार को समस्त अभिलेखों को विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के सम्बन्ध में जारी प्रमाणपत्रें को मूल रूप में प्रस्तुत करना होगा। ज्ञातव्य है कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन हेतु मुख्य विकास अधिकारी तथा उपनिदेशक कृषि को एआरओ बनाया गया है।


”go"