गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

फल,सब्जी मंडी में व्यापारियो द्वारा निर्धारित दुकानो पर दुकान न लगाने को लेकर एसडीएम सख्त

 
fruit-vegetable-market

कर्नलगंज-गोण्डा।  करनैलगंज के फल, सब्जी मंडी में व्यापारियों द्वारा निर्धारित दुकानों एवं निर्धारित स्थल पर दुकान न लगा कर सीधे मार्ग पर दुकान लगाने के मामले को उपजिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मंडी सचिव को कड़ा निर्देश दिया है। एसडीएम/मंडी प्रशासक हीरालाल यादव ने आदेश में कहा है कि जिन व्यापारियों द्वारा अपने निर्धारित स्थल पर दुकाने न लगाकर मंडी की रोड पर दुकानें लगाई जा रही हैं। उन्हें चिन्हित कर उनके लाइसेंस को तत्काल निलंबित कराने की कार्रवाई करें। फल व सब्जी मंडी में तमाम ऐसे व्यापारी हैं जो अपनी दुकान में व्यापार करते हैं और अपनी दुकान के सामने छोटे छोटे व्यापारियों से पैसा लेकर दुकान लगवाते हैं। छोटे व्यापारियों से किराया वसूल करते हैं। जिससे मंडी में लोगों के आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है और कोरोना काल के दौर में लोगों की भीड़ एक जगह पर एकत्र हो जाती है। मंडी में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसमें सामाजिक दूरी एवं कोरोना नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। उप जिलाधिकारी हीरालाल यादव ने इस संबंध में कठोर रुख अख्तियार करते हुए मंडी के फल व सब्जी व्यापारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि जो लोग अपनी दुकानों के अंदर व्यापार ना करके दुकान के बाहर व्यापार करते हैं या सड़क पर जो लोग अपनी दुकाने लगाते हैं उन्हें चिन्हित करें और उनके लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई करें।
 

”go"