गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जिला पूर्ति अधिकारी व जिला खाद्य विपणन अधिकारी समय से करायें निःशुल्क राशन का वितरण-उपायुक्त खाद्य

Image SEO Friendly

गोण्डा।  आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग के द्वारा  निर्देश प्रसारित किए गए हैं, तत्काल में मंडल के समस्त उपभोक्ताओं/कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि माह जून, 2021 के प्रथम चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना फेज-3 के अंतर्गत खाद्यान्न का वितरण 03 जून से 15 जून 2021 के मध्य किया जाएगा। समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 05 किलो ग्राम (03 किलोग्राम गेहूं 02 किलो ग्राम चावल) निरूशुल्क वितरण किया जाना है। सभी जिला पूर्ति अधिकारी खाद्यान्न की तृतीय स्तरीय सत्यापन कराकर नोडल अधिकारियों के उपस्थिति में वितरण सुनिश्चित कराएंगे एवं जिला पूर्ति अधिकारी/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षकों एवं बाट माप निरीक्षकों की टीम का गठन कर वितरण अवधि में भ्रमणशील रहेंगे तथा निरंतर जांच की जाएगी कि वितरण निर्धारित मात्रा में हो, किसी भी दशा में घटतौली न की जाय। चूंकि वितरण निःशुल्क है, इसलिए जनपदों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर कोविड-19 के अंतर्गत जारी गाइड-लाइन का पालन कराते हुए रोस्टर जारी कर वितरण सुनिश्चित करायेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी व जिला खाद्य विपणन अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर 03 जून 2021 तक जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न उपलब्ध करा देंगे ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न अनुपलब्धता के कारण खाद्यान्न पाने से वंचित न रह जाए।

”go"