गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

तहसील सभागार में परिचय सभा का आयोजन

 
tahaseel-sabhaagaar-mein-parichay-sabha-ka-aayojan

कर्नलगंज-गोण्डा। तहसील सभागार में परिचय सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा व संचालन सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ने किया। सभा मे मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने बारी बारी से अपना परिचय बताया। सभा को सम्बोधित करते हुये एसडीएम हीरालाल यादव ने कहा कि बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक दूसरे के सहयोग के बिना दोनो अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगो का सहयोग रहा तो किसी तरह की शिकायत का मौका नही मिलेगा। पवन कुमार शुक्ला द्वारा धारा 38 की भारी संख्या में पत्रावली विचाराधीन होने की बात कही। साथ ही अविवादित पत्रावलियों को निस्तारित करने का निवेदन भी किया। अधिवक्ताओं में त्रिलोकीनाथ तिवारी, वीके सिंह, अरविंद कुमार शुक्ला, हृदयनरायन मिश्र आदि अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। तहसीलदार बृजमोहन, मंत्री सूर्यकांत तिवारी, रामसुरेश तिवारी, सजंय मिश्रा, रामसभा मिश्रा, गोपाल तिवारी, अमरेश कुमार चतुर्वेदी, बाबादीन मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

”go"