गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

बाइक सवार को बचाने में भीषण सड़क हादसा,एक ही परिवार के छः लोगो की मौत

 
accident-death-of-six-people

-कुदरत का कहर एक ही क्षण़ में सबकुछ खत्म
गोण्डा।  बच्चे के जन्मदिन पर देवीपाटन दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार छः लोग रास्ते में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गये और बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई स्विफ्ट डिजायर सीधे पानी में जा गिरी जिसमे बैठे एक ही परिवार के छः लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बताते चले की तरबगंज थाना क्षेत्र के मनहना गाँव के मजरा मनियाएं निवासी कृष्ण कुमार सिंह अपने पुत्र उत्कर्ष के जन्मदिन पर माँ पाटेश्वरी देवी का दर्शन करने स्विफ्ट डिजायर से परिवार के साथ देवीपाटन जा रहे थे कि रास्ते में बलरामपुर तुलसीपुर रोड पर बौद्ध परिपथ शिवानगर चैपुरवा गाँव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित हो गयी और सीधे तालाब में गिर गई जिसमे बैठे परिवार के महिला एंव बच्चों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जिसमे कृष्ण कुमार सिंह42,पत्नी स्नेहलतासिंह40,पुत्री मीलीसिंह,13,पुत्र उत्कर्षसिंह11सहित गाँव की पन्नूसिंह पुत्री,रघुबीरसिंह उर्फ गोपाल14 व शत्रोहनसिंह पुत्र रामसुन्दरसिंह की मौत हो गयी है सूचना मिलते ही पूरे गाँव में कोहराम मचा गया जो जहाँ थे वही से दौड़ते हुए घर की तरफ भागने लगे एक ही क्षण़ में पूरा परिवार असमय काल के गाल में समा गया और कोई नही बचा देखने वाला ये है कुदरत का कहर जिसे कोई नही जान सका की कब क्या होने वाला है।

”go"