कर्नलगंज-गोण्डा। लगातार कई दिनों ने एक व्यक्ति को पुलिस ने थाने में बैठा रखा है। महिला ने प्रकरण में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। नगर पंचायत परसपुर के मोहल्ला नौशहरा निवासी शबनम ने पुलिस अधीक्षक को पोर्टल के माध्यम से आन लाइन प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि वह निहायत गरीब व मजदूरी पेशा है। बीते 18 जून को दोपहर में थाना परसपुर की पुलिस उसके घर पहुंची। और बिना किसी मामले के उसके पति बड़कऊ को पकड़कर थाने लेकर चली गई। तब से 70 घन्टे से अधिक समय हो रहे है। पुलिस उन्हें थाने पर बैठाकर प्रताड़ित कर रही है। आरोप है कि वह लगातार थाने पर जाकर अपने पति को छोड़ने की याचना करती रही मगर कोई सुनवाई नही हुई। जब कि उसके पति बीमार हैं, पुलिस अभिरक्षा में यदि उनकी मौत हो जाती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी थानाध्यक्ष परसपुर सहित उनके अधीनस्थों की होगी। उसने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया एक लड़की के प्रकरण में बड़कऊ का भाई नामजद अभियुक्त है। उसी में पूछतांछ के लिये बड़कऊ को लाया गया है।

