गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पुलिस की मनमानी से परेशान युवक अधिकारियों से न्याय की गुहार

 
police-ki-manmani-se-yuvak-pareshan

कर्नलगंज-गोण्डा।  पुलिस की मनमानी से परेशान युवक अधिकारियों से न्याय की गुहार कर रहा है। कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम ठकुरापुर के मजरा बालगोविंद पुरवा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस अधीक्षक को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमे कहा गया है कि गांव के ही  कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। करीब 6 माह पूर्व उनसे मनचाहा लाभ लेकर हल्का दरोगा ने उसके खेत मे सड़क पटवा दिया और उसकी पक्की नीव तोड़वाकर रास्ता कायम करवा दिया। यही नही बिना किसी मामले के रात्रि के समय उसके घर मे छापेमारी करके उसे पकड़कर कोतवाली देहात ले गये जहां उसकी जमकर पिटाई करके धारा 151 में चालान कर दिया। तब से विपक्षियों से मिली भगत करके वह उसे आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि बीते 20 जून को दरोगा ने उसे चैकी पर बुलाकर 10 हजार रुपये की मांग की, न दे पाने किसी महिला से फर्जी तहरीर दिलाकर दुष्कर्म जैसे मामले का मुकदमा दर्ज करवाकर  जेल भेजने की धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि उसे आशा ही नही पूरा विश्वास है कि वह किसी भी समय उसके साथ परिवार के सदस्यों के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर जीवन बरबाद कर सकते हैं। उसका कहना है कि वह हार्ट का मरीज है, पुलिस की प्रताड़ना से यदि उसकी मौत होती है। तो उसके जिम्मेदार हल्का दरोगा व उनके सहयोगी पुलिसकर्मी होंगे। कोतवाल वकील पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।



”go"