कर्नलगंज-गोण्डा। आरक्षित ग्राम सभा से जीते प्रधान को अब गांव के दबंग धमकी देकर डराने का प्रयास कर रहे हैं। मामला विकास खंड करनैलगंज के ग्राम चंगेरिया से जुड़ा है यहाँ पंचायत चुनाव में सामान्य वर्ग के तमाम लोग चुनाव लड़ना चाहते थे। मगर आरक्षण में सीट एससी हो गयी। जिसकी वजह से कई दबंग प्रत्याशी चुनाव नही लड़ पाए। निर्वाचित ग्राम प्रधान बाबू लाल जो अनुसूचित जाति ने चौकी प्रभारी भंभुआ को शिकायती पत्र दिया है जिसमे कहा गया है कि रविवार की सुबह वह अपने गाँव मे अपनी दुकान पर बैठा था। तभी ग्राम सभा का एक दबंग व्यक्ति चुनाव की रंजिश निकालने के लिये दबंगई करते हुए पहुंचा और कई लोगों कर ही सामने जाति सूचक गालियां देते हुए दो महीने में जान से मारकर पुनः उपचुनाव करवाने की धमकी देकर चला गया। तब से वह बहुत डरा हुआ है और पुलिस से जानमाल की सुरक्षा करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार गंगवार ने बताया कि ग्राम प्रधान ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।